Noida Crime: नोएडा पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग गैंग का किया पर्दाफाश, तीन शातिर बदमाश गिरफ्तार, हथियार और 10 मोबाइल बरामद

Noida Crime: नोएडा पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग गैंग का किया पर्दाफाश, तीन शातिर बदमाश गिरफ्तार, हथियार और 10 मोबाइल बरामद

रिपोर्ट: अमर सैनी

दिल्ली-एनसीआर में मोबाइल झपटमारी की घटनाओं को अंजाम देने वाले एक शातिर गिरोह का खुलासा नोएडा पुलिस ने कर दिया है। थाना सेक्टर-39 पुलिस ने एक बड़े ऑपरेशन के तहत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से भारी मात्रा में चोरी का सामान बरामद हुआ है। आरोपियों के कब्जे से 10 चोरी के मोबाइल फोन, एक देशी तमंचा, दो नाजायज चाकू और एक स्कूटी बरामद की गई है, जिसका इस्तेमाल यह गैंग वारदातों में करता था। 2 जुलाई 2025 को पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर दादरी रोड के पास सोम बाजार कट के नजदीक एक घेराबंदी कर तीनों बदमाशों को धर दबोचा। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमित बहादुर उर्फ भोलू (निवासी सरिता विहार, दिल्ली), कृष्णा (मूल रूप से मधुबनी, बिहार; हाल निवासी बदरपुर, दिल्ली) और रोहित यादव (मूल निवासी फिरोजाबाद; हाल निवासी बदरपुर, दिल्ली) के रूप में हुई है।

पूछताछ के दौरान तीनों ने कबूल किया कि वे बेरोजगारी, आर्थिक तंगी और नशे की लत के चलते अपराध के रास्ते पर चल पड़े। वे मुख्य रूप से सुनसान इलाकों, बस स्टैंड, मेट्रो स्टेशन और बाजारों में सक्रिय रहते थे। स्कूटी पर सवार होकर ये लोग राह चलते लोगों को निशाना बनाते और तमंचा या चाकू दिखाकर मोबाइल झपट लिया करते थे। इसके अलावा भीड़भाड़ वाले इलाकों में जेबतराशी भी उनकी आम रणनीति थी। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि अमित और कृष्णा पर पहले से ही मथुरा और नोएडा के अलग-अलग थानों में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश में जुट गई है।

>>>>>>

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img