Noida Crime: लकड़ी के पाटे से मारकर युवक की हत्या, शराब पीने के दौरान हुआ था विवाद

Noida Crime: लकड़ी के पाटे से मारकर युवक की हत्या, शराब पीने के दौरान हुआ था विवाद

नोएडा के थाना फेज-2 क्षेत्र में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है, जहां शराब पीने के दौरान हुए विवाद में एक युवक की लकड़ी के पाटे से मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मृतक की पहचान 35 वर्षीय बिट्टू के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार बिट्टू और आरोपी पंकज दोनों मूल रूप से पटना, बिहार के रहने वाले हैं और वर्तमान में नोएडा के इलाहाबास गांव, फेज-2 क्षेत्र में रह रहे थे। दोनों एक-दूसरे को पहले से जानते थे और एक ही गांव के होने के कारण उनके बीच काफी समय से जान-पहचान थी।

जानकारी के मुताबिक बुधवार रात दोनों साथ बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते यह कहासुनी झगड़े में बदल गई। विवाद बढ़ने पर पंकज ने पास में रखी बैठने वाली लकड़ी की पटली उठा ली और गुस्से में आकर बिट्टू पर हमला कर दिया।

पुलिस के अनुसार आरोपी ने लकड़ी की पटली से बिट्टू के चेहरे और सिर पर कई बार वार किए। गंभीर चोट लगने के कारण बिट्टू जमीन पर गिर गया और उसके शरीर से काफी मात्रा में खून बहने लगा। कुछ ही देर में वह अचेत हो गया। हालत बिगड़ते देख आरोपी पंकज मौके से फरार हो गया।

कुछ समय बाद आसपास के लोगों ने बिट्टू को घायल अवस्था में पड़ा देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक बिट्टू की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी पंकज को गिरफ्तार कर लिया और घटना में इस्तेमाल की गई लकड़ी की पटली भी बरामद कर ली।

पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में मामला आपसी विवाद का सामने आया है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है ताकि घटना से जुड़े सभी पहलुओं का पता लगाया जा सके।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img