Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Ayodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशनAyodhya : 15 फीट ऊँचे रामरथ पर विराजेंगे जगत के पालनहारीAyodhya : रामनगरी के दसवें दीपोत्सव में दिखेगा वैश्विक रामकथा का रंगAyodhya : दीपोत्सव में आकर्षण का केंद्र बना सरयू की रेत से तैयार दिव्य दरबारYamuna Mahasangam 2026: नोएडा में पहली बार होगा श्री यमुना सनातन ज्योति महासंगम, 21 हजार दीपों से जगमगाएगा यमुना तटHimachal Government Scheme: चुराह के देहग्रां पहुंचे मुख्यमंत्री सुक्खू, बैरागढ़ में CBSE स्कूल खोलने और 182 महिलाओं को 1500 रुपये देने की घोषणाHimachal CM Visit: मुख्यमंत्री ने देहग्रां में आम परिवार के साथ गुजारी रात, पहाड़ी व्यंजनों का लिया स्वाद

Noida Crime: बंद मकानों की रेकी कर करते थे चोरी, दो आरोपी गिरफ्तार

Noida Crime: बंद मकानों की रेकी कर करते थे चोरी, दो आरोपी गिरफ्तार

नोएडा। बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने बंद मकानों और निर्माणाधीन इमारतों को निशाना बनाकर चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए 37 लोहे के पाइप, वारदात में इस्तेमाल सीएनजी ऑटो रिक्शा और दो अवैध चाकू बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हमीरपुर निवासी हरिशंकर और दिल्ली निवासी शेरू के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों को रविवार को सेक्टर सिग्मा-1 के सर्विस रोड के पास से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में सामने आया कि हरिशंकर ऑटो चलाने की आड़ में दिन और रात के समय अलग-अलग सेक्टरों में घूमता था। इस दौरान वह ऐसे मकानों और निर्माणाधीन इमारतों की रेकी करता था, जहां लोग मौजूद नहीं होते थे।

रेकी करने के बाद दोनों आरोपी बंद मकानों और निर्माणाधीन भवनों से लोहा, स्टील, पीतल और अन्य कीमती सामान चोरी कर ऑटो में भरकर ले जाते थे। इसके बाद चोरी किए गए सामान को बेचकर अवैध रूप से रुपये कमाते थे।

पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने 30 जुलाई को सेक्टर-36 स्थित ई-87 की निर्माणाधीन इमारत से लोहे के पाइप सहित अन्य सामान चोरी किया था। घटना के संबंध में पीड़ित ने 31 जुलाई को बीटा-2 कोतवाली में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

जांच के दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों की पहचान की और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी के 37 लोहे के पाइप, वारदात में इस्तेमाल सीएनजी ऑटो और दो अवैध चाकू बरामद किए हैं। दोनों आरोपियों के खिलाफ चोरी और आयुध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

 


 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें