Noida Accident: पर्थला फ्लाईओवर के पास वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, साथी घायल

Noida Accident: पर्थला फ्लाईओवर के पास वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, साथी घायल

 

नोएडा: पर्थला फ्लाईओवर के निकट हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मृतक की मां की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, हरियाणा के फरीदाबाद जिले के विनयनगर अगवानपुर निवासी आशा नागर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका बेटा अभिषेक नागर और उसका दोस्त रोहित तोमर 27 मई की सुबह बाइक से ग्रेटर नोएडा वेस्ट की ओर जा रहे थे।

दोनों युवक जब पर्थला फ्लाईओवर के पास सर्विस रोड पर पहुंचे, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने दोनों घायलों को बसई गांव स्थित एसआरएस अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में इलाज के दौरान अभिषेक नागर की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त रोहित तोमर अभी भी गंभीर हालत में उपचाराधीन है।

मृतक की मां का आरोप है कि टक्कर मारने वाला अज्ञात वाहन चालक हादसे के बाद मौके से वाहन लेकर फरार हो गया। उन्होंने बेटे का अंतिम संस्कार करने के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हादसे की जांच की जा रही है और आरोपी वाहन चालक की पहचान के लिए घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

पुलिस का कहना है कि जल्द ही वाहन और चालक की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, इस हादसे के बाद मृतक के परिवार में शोक का माहौल है।

 

Hot this week

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...

Lucknow : शिक्षकों के सम्मान में सभी वन प्रभाग लगाएंगे ‘एक पेड़ गुरु के नाम’

Lucknow : योगी सरकार ने एक तरफ पौधरोपण महायज्ञ-2026...

Topics

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img