Noida Crime: कार में लिफ्ट देकर नोएडा निवासी से नगदी और मोबाइल लूटा, दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर वारदात

Noida Crime: कार में लिफ्ट देकर नोएडा निवासी से नगदी और मोबाइल लूटा, दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर वारदात

नोएडा। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर लिफ्ट देने के बहाने लूटपाट का मामला सामने आया है। नोएडा निवासी एक व्यक्ति को कार में बैठाकर बदमाशों ने पहले बंधक बनाया और फिर उससे नगदी, मोबाइल फोन व अन्य सामान लूटकर सड़क किनारे छोड़कर फरार हो गए। घटना 28 जुलाई की रात की बताई जा रही है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार ग्रेटर नोएडा के बिसरख स्थित फ्यूजन होम्स निवासी प्रेमपाल बालियान किसी निजी कार्य से मुजफ्फरनगर गए थे। काम खत्म होने के बाद वह रात में नोएडा लौटने के लिए मेरठ के परतापुर टोल के पास सवारी का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान एक कार उनके पास आकर रुकी और उसमें सवार लोगों ने उन्हें नोएडा तक छोड़ने की बात कहकर कार में बैठा लिया।

प्रेमपाल ने भरोसा कर कार में बैठना स्वीकार कर लिया। जब कार दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर भोजपुर थाना क्षेत्र में पहुंची तो कार सवारों ने अचानक उनसे किराये की मांग की। जैसे ही उन्होंने पैसे देने के लिए अपना पर्स निकाला, आरोपियों ने पर्स छीन लिया और उन्हें बंधक बना लिया।

इसके बाद बदमाशों ने उनका मोबाइल फोन और अन्य सामान भी लूट लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी उन्हें नोएडा क्षेत्र में सड़क किनारे छोड़कर फरार हो गए। किसी तरह पीड़ित अपने घर पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी परिजनों को दी।

रविवार को पीड़ित ने भोजपुर थाने में लिखित शिकायत दी, जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस एक्सप्रेसवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि रात के समय अनजान लोगों की गाड़ियों में लिफ्ट लेने से बचें और सुरक्षित सार्वजनिक परिवहन का ही उपयोग करें।

Hot this week

Greater Noida : नौकरी तलाशने से आगे बढ़कर समाधान प्रस्तुत कर रहे युवा, यूपी राइज में दिखी नई सोच

Greater Noida : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आत्मनिर्भर उत्तर...

Lucknow : डिजिटल केसीसी में यूपी ने रचा इतिहास, बना देश में नंबर वन

Lucknow : खेती-किसानी में तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के...

Topics

Lucknow : डिजिटल केसीसी में यूपी ने रचा इतिहास, बना देश में नंबर वन

Lucknow : खेती-किसानी में तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के...

Greater Noida : यीडा क्षेत्र में निवेश को नई रफ्तार, 25 कंपनियों को लेटर ऑफ इंटेंट

Greater Noida : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img