Noida Crime: जेवर में देवर ने भाभी के साथ किया दुष्कर्म, पति ने तीन तलाक देकर घर से निकाला

Noida Crime: जेवर में देवर ने भाभी के साथ किया दुष्कर्म, पति ने तीन तलाक देकर घर से निकाला

नोएडा। ग्रेटर नोएडा के दनकौर क्षेत्र में एक महिला ने अपने देवर पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया कि जब उसने यह घटना अपने पति और अन्य ससुरालियों को बताई, तो पति ने न केवल उसका अपमान किया बल्कि तीन तलाक देकर उसे घर से निकाल दिया। पीड़िता की शिकायत के बाद सोमवार को पति समेत सात ससुरालियों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया।

पीड़िता के अनुसार, नवंबर 2023 में उसकी और उसकी सगी बहन की शादी गुलावठी के दो सगे भाइयों से हुई थी। शादी में उनके पिता ने लगभग 80 लाख रुपये खर्च किए। आरोप है कि शादी के अगले ही दिन से देवर पीड़िता के साथ छेड़छाड़ करने लगा, लेकिन पारिवारिक इज्जत की वजह से वह चुप रही।

पीड़िता ने बताया कि 23 जुलाई 2024 को उसके पति दवा लेने गए हुए थे। उस दौरान वह कमरे में अकेली थी, तभी देवर शादाब ने चाकू के बल पर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद जब पीड़िता ने पति और अन्य ससुरालियों को यह बताया, तो उन्होंने दोनों बहनों के गहने और लाखों रुपये छीन लिए, उन्हें पीटा और पति ने तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया।

पीड़िता का कहना है कि अब उसका पति उसे लगातार जान से मारने की धमकी दे रहा है, जिससे वह और उसकी बहन भय में हैं। कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह ने पुष्टि की कि आरोपी पति राशिद, देवर शादाब, सास नफीसा, जेठ साजिद, माजिद और ननद कल्लो व सना के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img