Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Noida: नोएडा में यातायात को लेकर सीपी लक्ष्मी सिंह की सख्त कार्रवाई

Noida
Noida: नोएडा में यातायात को लेकर सीपी लक्ष्मी सिंह की सख्त कार्रवाई

Noida: नोएडा में यातायात को लेकर सीपी लक्ष्मी सिंह की सख्त कार्रवाई

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा में यातायात व्यवस्था में लापरवाही को लेकर सीपी लक्ष्मी सिंह ने बड़ी कार्रवाई की है। हाल ही में एक्सपो मार्ट में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान ट्रैफिक जाम की गंभीर समस्या सामने आई, जिसके बाद पुलिस अधिकारियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई।

सीपी लक्ष्मी सिंह ने तत्काल प्रभाव से डीसीपी ट्रैफिक यमुना प्रसाद को उनके पद से हटाकर पुलिस लाइन भेज दिया। इसके साथ ही, एसीपी ट्रैफिक पवन कुमार और टीआई प्रफुल्ल श्रीवास्तव को मिसकंडक्ट का नोटिस जारी किया गया है।

इसके अतिरिक्त, नॉलेज पार्क थाना प्रभारी लखन सिंह को डीसीपी ट्रैफिक के पद पर ट्रांसफर कर दिया गया है। यह कदम नोएडा में यातायात व्यवस्था को सुधारने और जिम्मेदार अधिकारियों को जवाबदेह बनाने के लिए उठाया गया है।

एक्सपो मार्ट के कार्यक्रम के दौरान हुए ट्रैफिक जाम ने यातायात प्रबंधन में खामियों को उजागर किया, जिसे गंभीरता से लेते हुए यह कार्रवाई की गई। सीपी लक्ष्मी सिंह ने स्पष्ट संदेश दिया है कि यातायात व्यवस्था में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें