Noida Covid Update: नोएडा में फिर डराने लगा कोरोना, 24 घंटे में 14 नए केस, संक्रमितों की संख्या पहुंची 57

Noida Covid Update: नोएडा में फिर डराने लगा कोरोना, 24 घंटे में 14 नए केस, संक्रमितों की संख्या पहुंची 57

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा में एक बार फिर कोरोना वायरस का खतरा मंडराने लगा है। बीते 24 घंटे के भीतर 14 लोगों की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। हालांकि विभाग का कहना है कि फिलहाल घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि सभी मरीजों में केवल माइल्ड लक्षण यानी सामान्य सर्दी-जुकाम पाए गए हैं। अब जिले में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 57 हो गई है, जिनमें 30 पुरुष और 27 महिलाएं शामिल हैं। सभी संक्रमित मरीज होम आइसोलेशन में हैं और स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की संख्या में भी धीरे-धीरे बढ़ोतरी देखी जा रही है।

नोएडा के जिला निगरानी अधिकारी डॉ. टीकम सिंह ने बताया कि नए संक्रमितों में कॉमन कोल्ड और खांसी जैसे लक्षण मिल रहे हैं, कोई गंभीर मामला अब तक सामने नहीं आया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा संक्रमितों की ट्रैवल हिस्ट्री और कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग की जा रही है, साथ ही जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए निजी अस्पतालों से सैंपल मंगवाए गए हैं। उन्होंने कहा कि संक्रमण की पुष्टि निजी लैब्स और अस्पतालों से हुई है और अभी तक संक्रमितों के संपर्क में आए किसी भी व्यक्ति में लक्षण नहीं पाए गए हैं।

हालांकि लक्षण उभरने की स्थिति में उन सभी की भी जांच की जाएगी। डॉ. टीकम सिंह ने अपील की कि लोग सतर्क रहें, लेकिन घबराएं नहीं। विभाग स्थिति पर नजर बनाए हुए है और सभी मरीजों को समय से स्वास्थ्य सहायता दी जा रही है। नोएडा में बढ़ते कोरोना मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीमें पूरी तरह अलर्ट मोड पर हैं।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

 

Hot this week

Ghaziabad : इंदिरापुरम में बंगाली समाज का दुर्गा पूजा उत्सव, सातवें वर्ष में प्रवेश

Ghaziabad : इंदिरापुरम बंगाली कल्चरल सोसाइटी की ओर से...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img