Noida Company Theft Case: नोएडा सेक्टर-63 पुलिस ने कंपनी का माल गबन करने वाला कर्मचारी किया गिरफ्तार

Noida Company Theft Case: नोएडा सेक्टर-63 पुलिस ने कंपनी का माल गबन करने वाला कर्मचारी किया गिरफ्तार

रिपोर्ट: अमर सैनी

सेंट्रल नोएडा के सेक्टर-63 थाना क्षेत्र में कंपनी के अंदर ही अंदर चल रही बड़ी गबन की वारदात का पुलिस ने खुलासा किया है। सेक्टर-63 पुलिस ने कंपनी का भरोसा तोड़कर करीब 15 लाख रुपये के माल की चोरी करने वाले वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। चौंकाने वाली बात यह है कि इस चोरी का मास्टरमाइंड कोई बाहरी व्यक्ति नहीं, बल्कि कंपनी का अपना फील्ड यूनिट कर्मचारी ही निकला, जिसे माल की सप्लाई की जिम्मेदारी दी गई थी।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान धीरज सक्सेना के रूप में हुई है, जो कंपनी में फील्ड यूनिट कर्मचारी के तौर पर काम करता था। आरोपी को न्यू उस्मानपुर के पास से गिरफ्तार किया गया। जांच में सामने आया कि आरोपी कंपनी का विश्वास जीतकर लंबे समय से धागा सप्लाई के नाम पर माल गायब कर रहा था। 4 जनवरी को वह फैक्ट्री से माल लेकर निकला और फिर वापस नहीं लौटा, जिसके बाद कंपनी प्रबंधन को गड़बड़ी का शक हुआ।

कंपनी की शिकायत पर जब मामले की जांच की गई तो पता चला कि आरोपी ने करीब 300 पेटी सामान गायब कर दिया था, जिसकी कीमत लगभग 15 लाख रुपये आंकी गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी के कब्जे से 16 बोरे, 116 पेटियां और 3236 बॉक्स धागा बरामद किया है। इसके अलावा पुलिस ने चोरी किए गए धागे और थ्रेड कटर भी बरामद किए हैं, जिनकी कुल कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई जा रही है।

पूछताछ के दौरान आरोपी धीरज सक्सेना ने कबूल किया कि उसने कंपनी का माल चोरी कर कबाड़ी को बेच दिया था। पुलिस अब उस कबाड़ी की तलाश में जुटी हुई है, जिसने चोरी का सामान खरीदा था। अधिकारियों का कहना है कि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है, ताकि गबन से जुड़े पूरे गिरोह का पर्दाफाश किया जा सके।

पुलिस ने बताया कि आरोपी ने मालिक का भरोसा जीतकर लालच में आकर इस बड़ी गबन की वारदात को अंजाम दिया। सेक्टर-63 थाने में कंपनी की शिकायत पर बीएनएस की धारा 316(4) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी से आगे की पूछताछ जारी है और मामले में और भी खुलासे होने की संभावना है। यह घटना एक बार फिर यह दिखाती है कि कंपनियों के अंदर भरोसे के नाम पर किस तरह बड़ी चोरी और गबन को अंजाम दिया जा सकता है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img