Noida Authority Calendar Controversy: फोटो शूट विवाद में IAS अधिकारी पर गिरी गाज, महेंद्र प्रसाद हटाए गए

Noida Authority Calendar Controversy: फोटो शूट विवाद में IAS अधिकारी पर गिरी गाज, महेंद्र प्रसाद हटाए गए

रिपोर्ट: अजीत कुमार

नोएडा प्राधिकरण के वार्षिक कैलेंडर में प्रकाशित फोटो शूट को लेकर मचे विवाद के बाद एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी पर बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की गई है। NMRC के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर और नोएडा प्राधिकरण में ओएसडी के पद पर तैनात आईएएस महेंद्र प्रसाद को तत्काल प्रभाव से दोनों पदों से हटा दिया गया है। शासन की संस्तुति पर उन्हें लखनऊ अटैच कर दिया गया है, जिससे प्रशासनिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।

यह पूरा मामला उस समय सामने आया जब नोएडा प्राधिकरण के वार्षिक कैलेंडर के जुलाई माह के पेज पर महेंद्र प्रसाद की एक फोटो प्रकाशित हुई, जिसमें वे वॉक करते हुए नजर आ रहे थे। सरकारी प्राधिकरण के आधिकारिक कैलेंडर में इस तरह के व्यक्तिगत फोटो शूट को लेकर सवाल खड़े हुए और मामला सोशल मीडिया के साथ-साथ प्रशासनिक स्तर पर भी चर्चा का विषय बन गया। इसके बाद शासन ने इस पूरे प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की।

महेंद्र प्रसाद उस समय नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन में ईडी और नोएडा प्राधिकरण में ओएसडी जैसे अहम दायित्व निभा रहे थे। दोनों पदों से एक साथ हटाया जाना इस बात का संकेत माना जा रहा है कि शासन इस विवाद को हल्के में नहीं ले रहा। अधिकारियों के बीच इसे प्रशासनिक मर्यादा और सरकारी संस्थानों की छवि से जुड़ा मामला बताया जा रहा है।

इस वार्षिक कैलेंडर को लेकर एक और पहलू भी चर्चा में रहा है। कैलेंडर में नोएडा प्राधिकरण के सीईओ लोकेश एम. की एक तस्वीर भी शामिल थी, जिसमें वे वीणा बजाते हुए दिखाई दे रहे थे। हालांकि इस पर फिलहाल कोई कार्रवाई नहीं की गई है, लेकिन पूरे कैलेंडर को लेकर सवाल जरूर उठ रहे हैं कि सरकारी संस्थानों के प्रकाशनों में इस तरह की तस्वीरों की अनुमति और प्रक्रिया क्या होनी चाहिए।

फिलहाल महेंद्र प्रसाद को लखनऊ अटैच किए जाने के बाद नोएडा प्राधिकरण और NMRC से जुड़े अधिकारी सतर्क नजर आ रहे हैं। माना जा रहा है कि इस प्रकरण के बाद भविष्य में सरकारी कैलेंडर और प्रकाशनों को लेकर दिशा-निर्देशों की समीक्षा की जा सकती है। यह मामला एक बार फिर यह सवाल खड़ा करता है कि सार्वजनिक पदों पर बैठे अधिकारियों की छवि और आचरण को लेकर कितनी सावधानी जरूरी है।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img