Noida Clean City नोएडा स्टेडियम में स्वच्छता मेले का आयोजन, ‘माय क्लीन सिटी’ अभियान को मिली नई ऊर्जा

Noida Clean City; नोएडा स्टेडियम में स्वच्छता मेले का आयोजन, ‘माय क्लीन सिटी’ अभियान को मिली नई ऊर्जा

नोएडा। शहर को स्वच्छ, सुंदर और टिकाऊ बनाने की दिशा में एक और अहम कदम उठाते हुए नवीन ओखला औद्योगिक विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी के निर्देशों के क्रम में ‘माय क्लीन सिटी’ पहल के अंतर्गत सेक्टर-21 स्थित नोएडा स्टेडियम में भव्य स्वच्छता मेले का आयोजन किया गया। इस मेले का आयोजन एचसीएल फाउंडेशन द्वारा नोएडा प्राधिकरण के सहयोग से किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में नागरिकों, विद्यार्थियों और सामाजिक संगठनों की सहभागिता देखने को मिली। स्वच्छता मेले का मुख्य उद्देश्य शहरवासियों को साफ-सफाई, कचरा प्रबंधन और जिम्मेदार नागरिक व्यवहार के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम के दौरान नुक्कड़ नाटक, बैंड परफॉर्मेंस, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, स्वच्छता से जुड़ी प्रदर्शनी, विशेषज्ञ संवाद सत्र और सभी आयु वर्ग के लिए इंटरैक्टिव गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिससे स्वच्छता का संदेश रोचक और प्रभावी तरीके से लोगों तक पहुंचा। उद्घाटन सत्र में द भांगड़ा डायनेस्टी ग्रुप की ऊर्जावान प्रस्तुति ने पूरे माहौल को उत्साह से भर दिया।

इसके बाद एचसीएल फाउंडेशन के निदेशक आलोक वर्मा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन नागरिकों को स्वच्छता अभियान से जोड़ने और सामूहिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने में अहम भूमिका निभाते हैं। एचसीएल टेक की एसवीपी ग्लोबल सीएसआर डॉ. निधि पुंडीर ने भी अपने संबोधन में कहा कि समाज में सकारात्मक सोच और व्यवहार परिवर्तन के लिए इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम बेहद जरूरी हैं। कार्यक्रम के दौरान नोएडा की स्वच्छता यात्रा और उपलब्धियों को भी रेखांकित किया गया, जिसमें अधिकारियों ने बताया कि वर्ष 2018 में 324वीं रैंक से आगे बढ़ते हुए नोएडा ने 2019 में 150वीं, 2020 में 25वीं, 2021 में 4वीं और 2022 में 5वीं रैंक हासिल की, साथ ही Best Self Sustainable City का दर्जा भी प्राप्त किया।

स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 के अंतर्गत नोएडा को गोल्डन सिटी अवार्ड से सम्मानित किया जाना शहर के लिए गर्व की बात है। विशेषज्ञ संवाद सत्र में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, नागरिक सहभागिता, व्यवहार परिवर्तन और स्वच्छ सर्वेक्षण में बेहतर प्रदर्शन के उपायों पर गहन चर्चा की गई। स्कूली बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से स्वच्छ भारत का संदेश प्रभावी रूप से प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के समापन पर स्वच्छता कर्मियों, प्रतिभागियों और सहयोगी संस्थाओं को सम्मानित कर उनके योगदान के लिए आभार व्यक्त किया गया।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Bihar : रामकृष्णानगर में अपराधियों ने युवक को मारी गोली, इलाके में दहशत

Patna (मृत्युंजय) : राजधानी पटना में अपराधियों का तांडव...

Topics

Bihar : रामकृष्णानगर में अपराधियों ने युवक को मारी गोली, इलाके में दहशत

Patna (मृत्युंजय) : राजधानी पटना में अपराधियों का तांडव...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img