Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

ISKCON Janmashtami Celebration: नोएडा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव श्रद्धा और भव्यता के साथ सम्पन्न

ISKCON Janmashtami Celebration: नोएडा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव श्रद्धा और भव्यता के साथ सम्पन्न

रिपोर्ट: अजीत कुमार

नोएडा स्थित इस्कॉन मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव अत्यंत श्रद्धा, उल्लास और भव्यता के साथ सम्पन्न हुआ। इस पावन अवसर पर देश-विदेश से लगभग पांच लाख श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव में सम्मिलित हुए और आध्यात्मिक आनंद की अनुभूति की। मंदिर परिसर को रंग-बिरंगे पुष्पों, पारंपरिक सजावट, भव्य पंडालों और दिव्य प्रकाश से सुसज्जित किया गया था। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा हेतु स्त्री एवं पुरुषों के लिए अलग-अलग पंक्तियों की व्यवस्था की गई। सुरक्षा जांच के लिए डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर और हैंड हेल्ड डिटेक्टर लगाए गए थे।

इस वर्ष भगवान श्रीकृष्ण को तीन नई पोशाकें और नवीन आभूषण अर्पित किए गए, जिन्हें भक्तों ने चार माह की मेहनत से तैयार किया। भगवान को गुलाब, चमेली, जूही, चम्पा, गेंदा, ऑर्किड, कॉर्नेशन और रजनीगंधा सहित विभिन्न पुष्पों की मालाएं अर्पित की गईं। महोत्सव पर 500 से अधिक प्रकार के भोग भगवान को अर्पित किए गए जिनमें माखन मिश्री के अलावा देश-विदेश के व्यंजन जैसे केक, बिस्किट, पेस्ट्री, पेटीज, पिज़्ज़ा, पास्ता, लज़ानिया, टैकोज़, परांठे, पूरी, कचौड़ी, लड्डू, खीर, शेक, मिठाइयाँ और नमकीन शामिल थे। इन व्यंजनों को मंदिर की सेवा से जुड़ी 30 से अधिक महिलाएं तैयार करती हैं जो बीते 20 वर्षों से माता यशोदा की भांति भक्ति भाव से सेवा कर रही हैं।

पूरे दिन श्रद्धालुओं ने प्रातः 4:30 बजे से मध्यरात्रि तक भगवान के दर्शन किए। पंचगव्य अभिषेक, भव्य झांकी दर्शन और संगीतमय कीर्तन ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। संध्या 6 बजे से आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में मंदिर के भक्तों ने श्रीकृष्ण की लीलाओं पर आधारित नृत्य-नाटिकाओं की प्रस्तुति दी। आयोजन के सफल संचालन में 1000 से अधिक सेवादारों ने नोएडा प्राधिकरण और पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर अहम भूमिका निभाई।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें