Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Noida BMW Crash: नोएडा में तेज रफ्तार BMW ने कुचला स्कूटी सवारों को, मासूम बच्ची की मौत, दो परिजन गंभीर घायल

Noida BMW Crash: नोएडा में तेज रफ्तार BMW ने कुचला स्कूटी सवारों को, मासूम बच्ची की मौत, दो परिजन गंभीर घायल

नोएडा के सेक्टर 30 में कल देर रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक पांच वर्षीय बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसके पिता और मामा गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा उस वक्त हुआ जब बच्ची को स्कूटी पर बैठाकर अस्पताल ले जाया जा रहा था। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में आक्रोश और स्तब्धता का माहौल है।

घायलों की पहचान गुल मोहम्मद और उनके बहनोई राजा के रूप में हुई है। गुल मोहम्मद अपनी बीमार बेटी को इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे थे। जैसे ही वे सेक्टर 30 के पास पहुंचे, तेज रफ्तार BMW कार ने स्कूटर को जबरदस्त टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दोनों पुरुष बुरी तरह जख्मी हो गए। उन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

नोएडा पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दुर्घटना में शामिल BMW कार को जब्त कर लिया है और इस मामले में दो युवकों यश शर्मा और अभिषेक रावत को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी छात्र कार चला रहे थे। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि घटना के वक्त आरोपी नशे की हालत में थे या नहीं, साथ ही यह भी स्पष्ट करने की कोशिश हो रही है कि क्या तेज रफ्तार और लापरवाही इस हादसे की मुख्य वजह रही।

पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि इस मामले में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और जांच पूरी निष्पक्षता व पारदर्शिता के साथ की जा रही है। हादसे के बाद लोगों ने क्षेत्र में ट्रैफिक नियमों की अनदेखी और रफ्तार के कहर को लेकर प्रशासन से सख्त कदम उठाने की मांग की है।

वहीं, ग्रेटर नोएडा के बादलपुर इलाके में भी एक अन्य भीषण सड़क हादसे ने लोगों को झकझोर दिया। हादसा शुक्रवार रात हुआ, जब तीन युवक स्कूटी पर सवार होकर दादरी की ओर जा रहे थे। सादोपुर नहर के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में फैजान और अनस नाम के दो युवकों की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि तीसरे युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।

 

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें