Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Mansa Devi Stampede: हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर मार्ग पर भगदड़, आठ श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत, घायलों से मिले मुख्यमंत्री धामी

Mansa Devi Stampede: हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर मार्ग पर भगदड़, आठ श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत, घायलों से मिले मुख्यमंत्री धामी

हरिद्वार स्थित प्रसिद्ध मनसा देवी मंदिर मार्ग पर आज सुबह भीषण भगदड़ मच गई, जिसमें आठ श्रद्धालुओं की मौत हो गई और दर्जनों घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब सुबह लगभग नौ बजे श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मंदिर की ओर चढ़ाई कर रही थी। इस दौरान भीड़ में किसी ने बिजली का करंट फैलने की अफवाह फैला दी, जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया और श्रद्धालु बदहवास होकर इधर-उधर भागने लगे। भगदड़ में कई लोग एक-दूसरे पर गिर पड़े, कुछ लोग नीचे दब गए और चीख-पुकार मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जिनमें कई की हालत गंभीर बनी हुई है। भगदड़ से क्षेत्र में दहशत का माहौल है, हालांकि स्थिति अब नियंत्रण में बताई जा रही है।

गढ़वाल मंडल आयुक्त विनय शंकर पांडे ने पुष्टि की कि मनसा देवी मंदिर मार्ग पर अत्यधिक भीड़ के कारण यह भगदड़ हुई, जिसमें आठ लोगों की मौत हो गई है। वहीं, एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने जानकारी दी कि कुल 35 श्रद्धालु घायल हुए हैं, जिनमें से कई को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया है।

घायलों को तुरंत चिकित्सा सहायता दिलाने के लिए 108 सेवा की सात एंबुलेंस और ‘खुशियों की सवारी’ की दो एंबुलेंस को तैनात किया गया, जिनकी मदद से कई लोगों को समय रहते अस्पताल पहुंचाया गया और प्राथमिक उपचार मुहैया कराया गया।

घटना पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा दुख प्रकट किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, “हरिद्वार स्थित मनसा देवी मंदिर मार्ग में भगदड़ मचने का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। एसडीआरएफ, स्थानीय पुलिस और अन्य बचाव दल मौके पर राहत एवं बचाव कार्यों में जुटे हुए हैं। मैं स्थानीय प्रशासन के संपर्क में हूं और स्थिति पर लगातार निगरानी रख रहा हूं। माता रानी से सभी श्रद्धालुओं के सकुशल होने की प्रार्थना करता हूं।”

मुख्यमंत्री धामी ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल लिया और डॉक्टरों को निर्देश दिया कि घायलों के इलाज में कोई कमी न हो। साथ ही पीड़ितों के परिजनों को हर संभव सहायता देने का भरोसा दिलाया।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें