Noida Bike Theft: नोएडा में बाइक चोर गैंग का पर्दाफाश, छह गिरफ्तार, 14 बाइक बरामद

Noida Bike Theft: नोएडा में बाइक चोर गैंग का पर्दाफाश, छह गिरफ्तार, 14 बाइक बरामद

नोएडा। नोएडा की सेक्टर-63 पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए छह बाइक चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 14 चोरी की बाइक और एक ऑटो बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार यह गैंग दिल्ली, गाजियाबाद और नोएडा में सक्रिय था और चोरी की बाइक का इस्तेमाल मोबाइल स्नेचिंग जैसी वारदातों में करता था।

डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में राजू सक्सेना उर्फ टीटू (22, इंद्रापुरम, गाजियाबाद), विपिन (21, इंद्रापुरम, गाजियाबाद), अभिषेक (19, कनावनी गेट, गाजियाबाद), पवन (21, कनावनी, गाजियाबाद), सुंदरम (19, कनावनी, गाजियाबाद) और समीर अंसारी (22, चोटपुर कॉलोनी, नोएडा) शामिल हैं। इनमें से चार आरोपी अनपढ़ हैं जबकि बाकी की पढ़ाई 10वीं और 12वीं तक हुई है।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने मिलकर एक गैंग बना रखा था। ये लोग बाइक चोरी करने के बाद उन्हें पार्किंग, सड़क किनारे या ग्रीन बेल्ट पर खड़ा करते थे ताकि पकड़े न जाएं। इसके बाद इन बाइकों का इस्तेमाल मोबाइल स्नेचिंग, पार्ट्स की बिक्री और मौज-मस्ती के लिए किया जाता था। राह चलते लोगों को ये बाइक और पार्ट्स सस्ते दामों में बेचते थे।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस गिरफ्तारी से इलाके में बाइक चोरी और स्नेचिंग जैसी घटनाओं में कमी आएगी। इसके अलावा जांच जारी है और गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश भी की जा रही है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img