Noida Basketball Camp: अंतरराष्ट्रीय कोच क्लाइव कास्टिलो देंगे एलीट ट्रेनिंग, युवा खिलाड़ियों को मिलेगा ग्लोबल एक्सपोजर

Noida Basketball Camp: अंतरराष्ट्रीय कोच क्लाइव कास्टिलो देंगे एलीट ट्रेनिंग, युवा खिलाड़ियों को मिलेगा ग्लोबल एक्सपोजर

रिपोर्ट: अजीत कुमार

नोएडा में बास्केटबॉल खिलाड़ियों के लिए एक बड़ी और ऐतिहासिक पहल की गई है, जहां अंतरराष्ट्रीय स्तर की ट्रेनिंग अब देश में ही उपलब्ध कराई जा रही है। Ulhas Yuvipep Basketball Academy द्वारा आयोजित इस खास ट्रेनिंग कैंप में इंग्लैंड के प्रसिद्ध कोच Clive Castillo युवा खिलाड़ियों को प्रोफेशनल स्तर की ट्रेनिंग देने के लिए भारत पहुंच चुके हैं। यह कैंप भारतीय बास्केटबॉल को अंतरराष्ट्रीय मंच से जोड़ने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

सेक्टर 21 ए स्थित नोएडा इंडोर स्टेडियम में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान अकादमी के पदाधिकारियों ने इस चार दिवसीय कैंप की जानकारी साझा की। अकादमी के को-फाउंडर उल्हास के.एस. ने बताया कि यह कैंप स्पोर्ट्स सोल के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य युवा खिलाड़ियों को यूरोप की आधुनिक और पेशेवर बास्केटबॉल तकनीकों से परिचित कराना है।

यह विशेष एलीट ट्रेनिंग कैंप 19 से 22 अप्रैल के बीच आयोजित होगा, जिसमें रोजाना दो सत्र रखे गए हैं। पहला सत्र दोपहर 1:30 बजे से शाम 5 बजे तक और दूसरा सत्र शाम 5 बजे से रात 8 बजे तक चलेगा। इस कैंप में 10 से 20 वर्ष आयु वर्ग के लड़के और लड़कियां भाग ले सकते हैं, जिससे यह युवा प्रतिभाओं के लिए एक बड़ा अवसर बन गया है।

कोच क्लाइव कास्टिलो, जो यूरोप के शीर्ष स्तर के बास्केटबॉल कोचों में गिने जाते हैं और यूरोलीग हेड कोचेस बोर्ड (EHCB) से प्रमाणित हैं, खिलाड़ियों को वही ट्रेनिंग प्रदान करेंगे जो यूके और यूरोप के कॉलेज बास्केटबॉल सिस्टम में दी जाती है। इससे भारतीय खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने के लिए आवश्यक स्किल्स और रणनीतियों की समझ विकसित करने का मौका मिलेगा।

कैंप में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को केवल तकनीकी प्रशिक्षण ही नहीं, बल्कि प्रतिस्पर्धी मैच प्ले, गेम सिचुएशन प्रैक्टिस, फिजियोथेरेपी, पोषण संबंधी मार्गदर्शन और परफॉर्मेंस एनालिसिस जैसी सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी। इसके साथ ही प्रतिभागियों को आधिकारिक UYBA जर्सी और प्रमाण पत्र भी दिए जाएंगे, जो उनके करियर के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं।

स्पोर्ट्स सोल के डायरेक्टर तुषार अरोड़ा ने बताया कि यह कैंप उन खिलाड़ियों के लिए बेहद फायदेमंद है, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाना चाहते हैं और यूरोपीय बास्केटबॉल तकनीकों को सीखने के इच्छुक हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह की पहल से खिलाड़ियों को विदेश जाने की जरूरत कम होगी और उन्हें अपने ही देश में विश्वस्तरीय प्रशिक्षण मिल सकेगा।

इस आयोजन को भारतीय बास्केटबॉल के विकास के लिए एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है, जहां अब युवा प्रतिभाओं को सीधे अंतरराष्ट्रीय कोचिंग और अवसरों से जोड़ा जा रहा है। आने वाले समय में इस तरह के और कार्यक्रम देश के खेल परिदृश्य को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img