Encroachment Drive: नोएडा प्राधिकरण ने 7 अवैध फार्महाउस ध्वस्त किए, 22.67 करोड़ की जमीन कराई अतिक्रमण मुक्त

Encroachment Drive: नोएडा प्राधिकरण ने 7 अवैध फार्महाउस ध्वस्त किए, 22.67 करोड़ की जमीन कराई अतिक्रमण मुक्त

नोएडा। नोएडा प्राधिकरण ने अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गुरुवार को ग्राम कोंडली बांगर के डूब क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए सात अवैध फार्महाउस ध्वस्त कर दिए। पुलिस बल की मौजूदगी में चलाए गए इस अभियान के दौरान अवैध प्लॉटिंग को भी हटाया गया और करीब 10,000 वर्गमीटर सरकारी भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया।

प्राधिकरण की वर्क सर्किल-10 टीम ने झटटा गांव के खसरा संख्या-456 स्थित भूमि पर कार्रवाई की। अधिकारियों के अनुसार इस भूमि पर बिना अनुमति के फार्महाउस और अन्य अवैध निर्माण किए गए थे। अभियान के दौरान बुलडोजर की मदद से सभी अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया गया।

नोएडा प्राधिकरण के अनुसार अतिक्रमण से मुक्त कराई गई भूमि की अनुमानित बाजार कीमत करीब 22.67 करोड़ रुपये है। कार्रवाई के दौरान किसी भी प्रकार की कानून-व्यवस्था की समस्या न हो, इसके लिए मौके पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया था। अभियान शांतिपूर्ण ढंग से पूरा कराया गया।

प्राधिकरण ने कहा कि अधिसूचित क्षेत्र में अवैध कब्जे, अनधिकृत निर्माण और अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

नोएडा प्राधिकरण लोगों से भी अपील कर रहा है कि बिना स्वीकृति के किसी भी भूमि पर निर्माण या प्लॉट खरीदने से पहले उसकी वैधता की पूरी जांच कर लें, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई या नुकसान से बचा जा सके।

Hot this week

Lucknow : यूपी में ‘रूल ऑफ माफिया’ मिटाकर स्थापित किया ‘रूल ऑफ लॉ’- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img