Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Noida Authority: नोएडा प्राधिकरण अवैध निर्माण पर कड़ा एक्शन

Noida Authority: नोएडा प्राधिकरण अवैध निर्माण पर कड़ा एक्शन
भू-माफियाओं का ऑनलाइन डेटाबेस बनेगा, 2000 करोड़ की जमीन मुक्त

नोएडा। अवैध निर्माण और जमीन पर कब्जे के बढ़ते मामलों को रोकने के लिए नोएडा प्राधिकरण अब बड़ी कार्रवाई की तैयारी में है। प्राधिकरण शहर में हुए अवैध निर्माण का दो अलग-अलग डिजिटल डेटा बेस तैयार कर रहा है, जिसे ऑनलाइन सार्वजनिक किया जाएगा। इसका उद्देश्य जमीन खरीद-फरोख्त में होने वाली धोखाधड़ी को रोकना और लोगों को सही जानकारी उपलब्ध कराना है ताकि कोई भी भू-माफियाओं के झांसे में न आए।

प्राधिकरण के अधिकारियों के अनुसार पहला डेटा बेस वर्तमान में चल रहे अवैध निर्माण की वास्तविक स्थिति दर्शाएगा—जमीन का लैंड यूज क्या है, उस पर कितनी इमारत खड़ी हो चुकी है, निर्माण की फोटो और लोकेशन सहित पूरे विवरण को जोड़ा जाएगा। दूसरा डेटा बेस उन जगहों का रिकॉर्ड होगा, जहां प्राधिकरण ने पहले अवैध निर्माण को ध्वस्त किया है और चेतावनी बोर्ड लगाए हैं। इन बोर्डों पर स्पष्ट लिखा होगा कि यह जमीन प्राधिकरण की है और यहां कोई खरीद-फरोख्त मान्य नहीं।

नोएडा में वर्षों से तेज गति से अवैध निर्माण हुआ है और कई क्षेत्रों में बड़ी-बड़ी हाई-राइज़ इमारतें खड़ी हो चुकी हैं। अकेले सलारपुर क्षेत्र में ही सैकड़ों फ्लैटों का निर्माण बिना अनुमति के हो चुका है। प्राधिकरण लगातार नोटिस जारी कर रहा है, फिर भी निवेशक ऐसे फ्लैट खरीद रहे हैं और बाद में कानूनी कार्यवाही में फंस जाते हैं। ऑनलाइन जानकारी उपलब्ध होने से लोग खरीदी से पहले स्थिति की जांच कर सकेंगे।

2171 करोड़ की जमीन अब तक मुक्त
जनवरी 2024 से अब तक प्राधिकरण ने लगभग 23.23 लाख वर्गमीटर जमीन को कब्जामुक्त कराया है, जिसकी कीमत करीब 2171 करोड़ रुपए आंकी गई है। यह जमीन मास्टर प्लान-2031 के अनुसार विकास परियोजनाओं के लिए चिन्हित है। अवैध निर्माण और भूमि अतिक्रमण से संबंधित 100 से अधिक शिकायतें दर्ज की गई हैं, जिन पर पुलिस जांच चल रही है।

पुलिस कमिश्नर को जाएगी एक्शन रिपोर्ट
प्राधिकरण ने निर्णय लिया है कि अवैध निर्माण के खिलाफ की गई हर कार्रवाई की एक कॉपी पुलिस कमिश्नर को भेजी जाएगी। शिकायतों पर देरी या लापरवाही रोकने के लिए यह व्यवस्था लागू की जा रही है, ताकि एफआईआर और ध्वस्तीकरण से जुड़े सभी दस्तावेज एक साथ उपलब्ध हों।

भू-माफियाओं के नाम होंगे सार्वजनिक
नोएडा प्राधिकरण अब भू-माफियाओं के खिलाफ भी बड़ा कदम उठा रहा है। ऐसे सभी लोगों की सूची तैयार कर ऑनलाइन जारी की जाएगी ताकि उनके नाम सार्वजनिक हों और कोई भी उनसे जुड़ी जमीन न खरीदे। कई व्यक्तियों के नाम माफिया घोषित करने की फाइल जिला मजिस्ट्रेट को भेजी जा चुकी है और अनुमति मिलने के बाद यह सूची ऑनलाइन कर दी जाएगी।

प्राधिकरण का कहना है कि आने वाले समय में यह रजिस्टर शहरवासियों को धोखाधड़ी से बचाने में बड़ा हथियार साबित होगा और अवैध निर्माण पर प्रभावी रोक लगेगी।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें