Nangli Nangla Village: गांव नंगली नंगला और नंगली शाहपुर की गंभीर जलनिकासी समस्या पर भड़की किसान यूनियन, नोएडा प्राधिकरण से तत्काल कार्रवाई की मांग

Nangli Nangla Village: गांव नंगली नंगला और नंगली शाहपुर की गंभीर जलनिकासी समस्या पर भड़की किसान यूनियन, नोएडा प्राधिकरण से तत्काल कार्रवाई की मांग

रिपोर्ट: अजीत कुमार

नोएडा। गांव नंगली नंगला एवं नंगली शाहपुर सेक्टर-133 में वर्षों से चली आ रही जलनिकासी की गंभीर समस्या को लेकर भारतीय किसान यूनियन मंच ने नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों को मौके पर बुलाकर हालात दिखाए। भारतीय किसान यूनियन मंच के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अशोक चौहान के नेतृत्व में नोएडा प्राधिकरण के जल एवं सीवर विभाग के एपी पवन बेनीवाल, राजकुमार और जेई दयानंद उपाध्याय ने गांव नंगली वाजिदपुर, नंगली नंगला और नंगली शाहपुर का दौरा किया।

दौरे के दौरान अधिकारियों को बताया गया कि गांव नंगली नंगला और नंगली शाहपुर के पास कई हजार मीटर भूमि पर नालियों का गंदा पानी भरा हुआ है, जिसकी निकासी की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। यह समस्या वर्ष 2019 से लगातार बनी हुई है। ग्रामीणों और किसान यूनियन द्वारा कई बार नोएडा प्राधिकरण को लिखित और मौखिक रूप से अवगत कराया गया, अधिकारियों को मौके का निरीक्षण भी कराया गया, लेकिन आज तक जलनिकासी की कोई ठोस व्यवस्था नहीं हो सकी है।

अशोक चौहान ने बताया कि पूर्व में नोएडा प्राधिकरण के तत्कालीन मुख्य कार्यपालक अधिकारी लोकेश एम ने भी क्षेत्र का दौरा किया था, इसके बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या प्राधिकरण के अधिकारी किसी बड़ी और दुखद घटना का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने सेक्टर-150 में नालियों के गंदे पानी में डूबकर हुई व्यक्ति की मौत का जिक्र करते हुए चेतावनी दी कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई, तो यहां भी बड़ा हादसा हो सकता है।

किसान यूनियन ने मांग की कि नोएडा प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारी अति शीघ्र गांव नंगली नंगला और नंगली शाहपुर का दौरा करें और तत्काल प्रभाव से नालियों के गंदे पानी की निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करें, ताकि ग्रामीणों को राहत मिल सके और किसी अनहोनी से बचा जा सके।

इस अवसर पर नरेंद्र चौहान, राजकुमार प्रधान, सत्येंद्र गुर्जर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और किसान यूनियन के पदाधिकारी मौजूद रहे।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img