Noida Authority Action: सोरखा में नोएडा प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई, 5000 वर्ग मीटर जमीन से हटाया अतिक्रमण

Noida Authority Action: सोरखा में नोएडा प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई, 5000 वर्ग मीटर जमीन से हटाया अतिक्रमण

नोएडा प्राधिकरण ने बुधवार को सोरखा जाहिबाबाद क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 5000 वर्ग मीटर जमीन को कब्जामुक्त कराया। कार्रवाई के दौरान प्राधिकरण टीम को स्थानीय लोगों के विरोध का भी सामना करना पड़ा, हालांकि पुलिस बल की मौजूदगी में अभियान सफलतापूर्वक पूरा किया गया।

अधिकारियों के अनुसार, वर्क सर्किल-6, भूलेख विभाग और पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से यह कार्रवाई की। सोरखा जाहिबाबाद के खसरा नंबर-152 पर भूमाफियाओं द्वारा अवैध प्लॉटिंग की तैयारी की जा रही थी। इसके लिए जमीन पर प्रीकास्ट चारदीवारी और गेट लगाकर कब्जा किया गया था।

प्राधिकरण ने बताया कि अतिक्रमण करने वालों को पहले दो बार नोटिस जारी किए गए थे और निर्माण कार्य रोकने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद न तो नोटिस का कोई जवाब दिया गया और न ही अवैध निर्माण कार्य रोका गया। इसके बाद प्राधिकरण ने बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया।

नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे अवैध रूप से काटे जा रहे प्लॉटों की खरीद-फरोख्त से बचें। उन्होंने कहा कि भूमाफिया लोगों को झूठे वादों और लालच में फंसाकर अवैध जमीन बेचने की कोशिश करते हैं, इसलिए जमीन खरीदने से पहले उसकी वैधता की पूरी जांच जरूर करें।

Hot this week

Lucknow : नए उत्तर प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस...

Topics

Lucknow : नए उत्तर प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस...

Kanpur Murder Case: कार की छत पर युवक को लिटाकर डेढ़ किलोमीटर तक घसीटा, पुरानी रंजिश में बर्बरता के बाद अस्पताल में तोड़ा दम

उत्तर प्रदेश के औद्योगिक नगर कानपुर से मानवीय संवेदनाओं को तार-तार कर देने वाली दरिंदगी की वारदात सामने आई है। शहर के बर्रा थाना क्षेत्र के अर्रा निवासी 37 वर्षीय बीरू सिंह भदौरिया को पुरानी रंजिश के चलते हमलावरों ने पहल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img