Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Noida Airport: हवाई चप्पल पहनने वाले किसानों ने भरी हवाई उड़ान, नोएडा एयरपोर्ट से पहली बार विमान में बैठे 172 किसान

Noida Airport: हवाई चप्पल पहनने वाले किसानों ने भरी हवाई उड़ान, नोएडा एयरपोर्ट से पहली बार विमान में बैठे 172 किसान 

नोएडा। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के इतिहास में सोमवार का दिन बेहद खास रहा, जब एयरपोर्ट के लिए अपनी जमीन देने वाले जेवर क्षेत्र के किसानों ने पहली बार हवाई जहाज का सफर किया। वर्षों पहले विकास के लिए अपनी भूमि देने वाले किसान अब उसी जमीन पर बने आधुनिक एयरपोर्ट से आसमान की उड़ान भरते नजर आए। 28 महिलाओं सहित कुल 172 किसानों ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से लखनऊ तक विमान यात्रा की और इस अनुभव को अपने जीवन का सबसे यादगार पल बताया।

एयरपोर्ट पर पहुंचने वाले अधिकांश किसान सामान्य ग्रामीण वेशभूषा और हवाई चप्पल पहने हुए थे, जबकि महिला किसान पारंपरिक साड़ी में नजर आईं। एयरपोर्ट पहुंचने के बाद सभी किसानों को बोर्डिंग पास दिए गए और उन्हें नियमित सुरक्षा जांच प्रक्रिया से गुजरते हुए विमान में सवार कराया गया। पहली बार हवाई यात्रा करने को लेकर किसानों में खासा उत्साह दिखाई दिया।

इस विशेष यात्रा में जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह, यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) के सीईओ आरके सिंह, एसीईओ शैलेंद्र भाटिया, ओएसडी शैलेंद्र सिंह समेत कई अधिकारी भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने किसानों का स्वागत किया और इस ऐतिहासिक अवसर का हिस्सा बनने पर उन्हें बधाई दी।

लखनऊ पहुंचने पर किसानों ने मुख्यमंत्री Yogi Adityanath से संवाद किया। इस दौरान किसानों ने क्षेत्र में तेजी से हो रहे विकास कार्यों की सराहना की और कहा कि एयरपोर्ट परियोजना से पूरे इलाके की तस्वीर बदल गई है। मुख्यमंत्री ने भी किसानों का सम्मान करते हुए उन्हें उपहार भेंट किए और उनके योगदान की सराहना की।

किसानों ने कहा कि यह यात्रा केवल हवाई सफर नहीं थी, बल्कि उस विकास यात्रा का प्रतीक थी जिसमें उनकी भूमि के योगदान से देश के सबसे आधुनिक हवाई अड्डों में से एक नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का निर्माण संभव हो सका। उन्होंने एयरपोर्ट की अत्याधुनिक सुविधाओं को देखकर खुशी जताई और कहा कि इस परियोजना से रोजगार, व्यापार, निवेश और बेहतर संपर्क सुविधाओं के नए अवसर पैदा हुए हैं।

यात्रा के दौरान किसानों के चेहरे पर उत्साह और गर्व साफ दिखाई दे रहा था। कई किसानों ने बताया कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि जिस जमीन पर वे खेती करते थे, उसी जगह बने एयरपोर्ट से एक दिन वे विमान में बैठकर उड़ान भरेंगे। उनके अनुसार यह पल उनके लिए किसी सपने के सच होने जैसा था।

लखनऊ से उड़ान भरने के बाद किसानों का विमान शाम करीब 5:20 बजे वापस नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचा। वापसी पर किसानों ने सरकार और प्रशासन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह अनुभव उनके जीवन की सबसे बड़ी और अविस्मरणीय यादों में शामिल रहेगा।

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें