Noida Accident: नोएडा में दर्दनाक सड़क हादसा, डंपर की टक्कर से भाई-बहन की मौत, मासूम बच्ची घायल

Noida Accident: नोएडा में दर्दनाक सड़क हादसा, डंपर की टक्कर से भाई-बहन की मौत, मासूम बच्ची घायल

Noida के डीएससी रोड पर रविवार शाम हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार भाई-बहन की मौत हो गई, जबकि एक महीने की मासूम बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद डंपर चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार यह हादसा कुलेसरा पुलिस चौकी के सामने हुआ। दादरी कोतवाली क्षेत्र के बढ़पुरा गांव निवासी सौरभ ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी पत्नी कोमल अपनी एक महीने की बेटी निशु को लेकर अपने भाई कुणाल के साथ बाइक से बुढ़ाना फरीदाबाद स्थित मायके जा रही थीं।

जब वे दादरी-सूरजपुर-छलेरा रोड पर कुलेसरा पुलिस चौकी के पास पहुंचे, तभी तेज रफ्तार और बेकाबू डंपर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार तीनों लोग सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने कोमल और उनके भाई कुणाल को मृत घोषित कर दिया। वहीं एक महीने की मासूम बच्ची निशु का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे के बाद डंपर चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए।

Uttar Pradesh Police के अधिकारियों ने बताया कि डंपर को कब्जे में ले लिया गया है। सेक्टर ईकोटेक-3 कोतवाली पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इस हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। स्थानीय लोगों ने भी सड़क पर भारी वाहनों की तेज रफ्तार और लापरवाही पर चिंता जताते हुए प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img