Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Noida Accident: नोएडा में दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार कार ने 4 वर्षीय बच्चे की ली जान

Noida Accident: नोएडा में दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार कार ने 4 वर्षीय बच्चे की ली जान

रिपोर्ट: अमर सैनी

उत्तर प्रदेश की शो विंडो कहे जाने वाले नोएडा शहर में एक बार फिर तेज रफ्तार ने हृदयविदारक हादसे को जन्म दिया। नोएडा के सेक्टर 20 थाना क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर 31 में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक तेज रफ्तार कार चालक ने लापरवाही दिखाते हुए कार को बैक करते समय 4 वर्षीय मासूम बच्चे को कुचल दिया। हादसा इतना भयावह था कि बच्चे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि बच्चे का परिवार पास ही रहता था और वह खेलते हुए सड़क किनारे आ गया था। तभी अचानक पीछे से आ रही कार ने उसे टक्कर मार दी। घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें हादसे का पूरा दृश्य साफ दिखाई दे रहा है। हादसे के बाद स्थानीय लोग मौके पर जुट गए और चालक को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह वहां से फरार हो गया।

सूचना मिलते ही सेक्टर 20 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है और आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है। इस दर्दनाक घटना ने इलाके में शोक की लहर दौड़ा दी है। लोग प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि आरोपी चालक को जल्द गिरफ्तार कर सख्त सजा दी जाए ताकि भविष्य में ऐसी लापरवाही दोबारा न हो।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें