Farmers Protest: बागपत शुगर मिल में किसानों का धरना, गन्ना पर्ची इंडेक्स रोकने पर भड़के किसान

Farmers Protest: बागपत शुगर मिल में किसानों का धरना, गन्ना पर्ची इंडेक्स रोकने पर भड़के किसान

रिपोर्ट: अजीत कुमार

बागपत शुगर मिल में उस वक्त तनाव का माहौल बन गया जब गन्ना पर्ची इंडेक्स रुकवाने के विरोध में किसानों ने धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। करीब 25 से 30 किसान अपनी मांगों को लेकर मिल परिसर के बाहर धरने पर बैठे रहे। किसानों का आरोप है कि जिला गन्ना अधिकारी की लापरवाही के चलते पर्ची इंडेक्स रोक दिया गया है, जिससे उन्हें भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है। किसानों ने प्रशासन पर उदासीन रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि अधिकारी उनकी समस्याओं को नजरअंदाज कर रहे हैं।

प्रदर्शन कर रहे किसानों ने बताया कि उन्होंने पहले भी अपनी समस्याओं को लेकर जिला गन्ना अधिकारी को ज्ञापन सौंपा था, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। किसानों ने यह भी कहा कि क्रय केंद्र से संबंधित अनियमितताओं को लेकर वे कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन समाधान नहीं हुआ। उनका कहना है कि जब तक उनकी सभी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक धरना जारी रहेगा।

किसानों ने प्रशासन को चेतावनी दी कि अगर जल्द समस्या का निस्तारण नहीं किया गया, तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। वहीं, मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है ताकि स्थिति पर नियंत्रण रखा जा सके और कोई अप्रिय घटना न घटे।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img