Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमान

Noida Accident: नोएडा में तेज रफ्तार मिक्सर डंपर खंभे से टकराया, चालक ने मौके पर ही तोड़ा दम

Noida Accident: नोएडा में तेज रफ्तार मिक्सर डंपर खंभे से टकराया, चालक ने मौके पर ही तोड़ा दम

नोएडा। ईकोटेक-3 क्षेत्र के अंतर्गत शनिवार सुबह करीब 6 बजे 130 मीटर रोड पर एक तेज रफ्तार मिक्सर गाड़ी अचानक असंतुलित होकर हाईटेंशन तार वाले बिजली के खंभे से जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक चालक की पहचान रामावतार यादव निवासी गांव करीला जिला कन्नौज के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी है।

मिक्सर गाड़ी तेज गति में थी , संतुलन बिगड़ने से खंभे से टकरा गई

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मिक्सर गाड़ी तेज गति में थी और एस्टर चौकी के समीप मोड़ पर संतुलन बिगड़ने से खंभे से टकरा गई। हादसे के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। करंट लगने के डर से लोग डंपर के पास जाने से भी कतराते रहे। हादसे की सूचना पर मौके पर फायर ब्रिगेड भी पहुंची। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने ट्रक का आगे क्षतिग्रस्त हिस्सा कटर से काटकर चालक के चालक को बाहर निकाला। शव को निकालने के बाद पुलिस ने क्रेन की मदद से डंपर को सड़क किनारे हटवाया और यातायात को सामान्य किया। डंपर एक एक बिल्डर कंपनी द्वारा कोतवाली क्षेत्र में किए जा रहे निर्माण कार्य में लगा हुआ था।

चालक के नींद में होने में होने की आशंका

हादसे के बाद बिल्डर कंपनी के अन्य कर्मी भी पहुंचे और चालक की पहचान में मदद में की। प्रारंभिक जांच में चालक के नींद में होने के कारण के कारण असंतुलित होने को कारण माना गया है। कोतवाली प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है।

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें