Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमान

Accident: गेझा गांव में दूसरी मंजिल के छज्जे से गिरी 16 वर्षीय किशोरी, इलाज के दौरान मौत

Accident: गेझा गांव में दूसरी मंजिल के छज्जे से गिरी 16 वर्षीय किशोरी, इलाज के दौरान मौत

नोएडा। गेझा गांव में मंगलवार शाम एक दर्दनाक हादसे में घर की दूसरी मंजिल के छज्जे से गिरने के कारण 16 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई। बिजली जाने के बाद किशोरी घर के छज्जे पर बैठी हुई थी। इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ा और वह नीचे सड़क पर जा गिरी। गंभीर रूप से घायल किशोरी को परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

पुलिस के मुताबिक मृतका की पहचान 16 वर्षीय नंदिनी कुमारी के रूप में हुई है। नंदिनी मूलरूप से बिहार निवासी मुन्ना राय की बेटी थी। मुन्ना राय पिछले कई वर्षों से अपने परिवार के साथ गेझा गांव में सुबीश त्यागी के मकान में किराये पर रह रहे हैं। वह मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। नंदिनी कक्षा नौ की छात्रा थी।

मंगलवार शाम इलाके में बिजली चली गई थी। परिजनों के अनुसार इसी दौरान नंदिनी घर की दूसरी मंजिल के छज्जे पर जाकर बैठ गई। कुछ समय बाद अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह छज्जे से सीधे नीचे सड़क पर गिर गई।

किशोरी के नीचे गिरते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। परिवार के सदस्यों के साथ आसपास मौजूद लोग भी वहां पहुंच गए। गंभीर रूप से घायल नंदिनी को तत्काल इलाज के लिए यथार्थ अस्पताल ले जाया गया। हादसे में उसके सिर पर गंभीर चोट आई थी और काफी खून बह गया था।

अस्पताल में चिकित्सकों ने किशोरी को बचाने का प्रयास किया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। अस्पताल से किशोरी की मौत की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना के संबंध में परिजनों से जानकारी ली।

परिजनों ने पुलिस को बताया कि नंदिनी की मौत छज्जे से अचानक फिसलकर गिरने के कारण हुई है। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

पुलिस का कहना है कि शुरुआती जानकारी के अनुसार मामला हादसे का है। घटना से जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। किशोरी की अचानक मौत से परिवार में मातम का माहौल है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें