Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

मुख्य कार्यपालक अधिकारी सफाई कार्य का किया निरीक्षण

मुख्य कार्यपालक अधिकारी सफाई कार्य का किया निरीक्षण
मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) डॉक्टर लोकेश एम ने नोएडा शहर में जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा किये जा रहे सफाई कार्य का निरीक्षण किया।

अमर सैनी

नोएडा। मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) डॉक्टर लोकेश एम ने नोएडा शहर में जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा किये जा रहे सफाई कार्य का निरीक्षण किया। बढ़ते प्रदूषण की समस्या को दृष्टिगत रखते हुए प्राधिकरण द्वारा टैंकरों के माध्यम से किये जा रहे जल छिड़काव कार्य की मौके पर समीक्षा की गई। प्राधिकरण के 5 टैंकर प्रतिदिन लगभग 100 से 125 किमी लम्बाई में जल छिड़काव कर रहे हैं। इसे और बढ़ाने के निर्देश दिये गये।सेक्टर 34 के सामने सेन्ट्रल वर्ज में पौधे सूखे व कम संख्या में पाये गये तथा उन पर धूल व मिट्टी जमी हुई थी।

मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने सेन्ट्रल वर्ज पर लगाये गये पेड़-पौधों पर जल छिड़काव करने तथा पौधों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिये।सेक्टर 33 की ओर एलिवेटेड रोड पर एक शौचालय बन्द पाया गया। सीवर जल कनेक्शन न होने के कारण इसे स्वास्थ्य विभाग को हस्तान्तरित नहीं किया जा सका। सम्बन्धित वरिष्ठ प्रबन्धक जल/सीवर को तत्काल शौचालय में जल-सीवर कलेक्शन कराने के निर्देश दिये गये तथा इस कार्य में विलम्ब होने पर उन्हें चेतावनी दी गयी। महाप्रबंधक जल को निर्देश दिए गए कि जिन शौचालयों में अभी तक पानी-सीवर का कनेक्शन नहीं है, उन सभी का सर्वे कराएं तथा सभी शौचालयों में कनेक्शन करवाकर एक सप्ताह के अंदर रिपोर्ट प्रस्तुत करें।

हाई मास्ट लाइट लगवाने के निर्देश
सेक्टर 33/23 रोड पर यातायात का अत्यधिक दबाव रहता है, जिससे आवागमन में असुविधा होती है। आम जनता की असुविधा को देखते हुए उक्त रोड को चौड़ा करने के निर्देश दिए गए। साथ ही एलिवेटेड रोड के पिलरों पर आकर्षक लाइटिंग की व्यवस्था करवाने तथा टी-प्वाइंट पर हाई मास्ट लाइट लगवाने के निर्देश दिए गए।सेक्टर 54 के सामने सेक्टर 22 की बाउंड्रीवाल के साथ ग्रीन बेल्ट विकसित करने के निर्देश दिए गए। ग्रीन बेल्ट में लाइटिंग की व्यवस्था, वॉकिंग स्पेस, जॉगिंग ट्रैक तथा आम जनता के लिए ओपन जिम भी बनवाया जाए।निरीक्षण के दौरान सेक्टर 55 के आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों से भी मुलाकात की गई। आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने बताया कि उनके सेक्टर के एंट्री गेट पर नाला कई जगह खुला हुआ है तथा उसकी सफाई नहीं हो रही है। संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही नाले को ढकने तथा उसकी सफाई करने के निर्देश दिए गए।

नोटिस जारी करने के निर्देश
सेक्टर के अन्दर खाली पड़े प्लाटों से अतिक्रमण हटाने तथा उनके आवंटियों को उनके प्लाटों की सफाई हेतु नोटिस जारी करने के निर्देश दिये गये। सेक्टर के पार्कों का रख-रखाव सुनिश्चित किया जाये तथा पार्कों में मौसमी पौधे लगाने के निर्देश दिये गये। 7. मुख्य कार्यपालक अधिकारी द्वारा सेक्टर 34 एवं सेक्टर 52 में स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित विकेन्द्रीकृत बायोमेथोनाइजेशन प्लांट का निरीक्षण किया गया तथा वहां कार्यरत श्रमिकों को सुरक्षा मानकों के अनुरूप गम बूट, चमड़े के दस्ताने एवं जैकेट आदि उपलब्ध कराने के निर्देश सम्बन्धित को दिये गये।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *