Monday, 2 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक लाख के अवैध पटाखे जब्त, एक आरोपी गिरफ्तारHapur News : हापुड़ में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का मेगा शिविर, 893 पात्रों को मिला सरकारी योजनाओं का लाभBulandshahr : वोट बचाओ देश बचाओ महारैली के लिए बुलंदशहर से हजारों कांग्रेसी दिल्ली रवानाLucknow : 2017 से पहले तुष्टीकरण का तेजाबी दंश सहने को विवश थी अयोध्या- मुख्यमंत्रीGorakhpur : जनता दर्शन में आई महिला को सीएम योगी ने पति के इलाज का दिया भरोसाGorakhpur : किसानों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए पैकेज लाएंगे- सीएम योगीLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार देगी योगी सरकार, सभी मंडलों में लगेंगे दीपावली मेलेLucknow : पति को खोने के बाद मिला आर्थिक संबल, योगी सरकार में पेंशन से 42 लाख से अधिक महिलाओं को सहारा

नोएडा में 7 दिन तक चलेगा एमएसएमई कार्निवल

नोएडा में 7 दिन तक चलेगा एमएसएमई कार्निवल
आयोजन को लेकर यह अच्छी बात सामने आई है कि, इसमें 500 से ज्यादा एमएसएमई हिस्सा लेंगे और उनके पास अपने उत्पादों को प्रदर्शित करने का सुनहरा अवसर होगा।

अमर सैनी

नोएडा। नोएडा में एमएसएमई कार्निवल का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए एमएसएमई प्रमोशन काउंसिल इंडिया ने नोएडा मीडिया क्लब में प्रेस कॉन्फ्रेस कर जानकारी दी। एमएसएमई प्रमोशन काउंसिल इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि, यह कार्निवल 21 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक सोलेट्रियन मॉल, ग्रेटर नोएडा में आयोजित होगा। इस प्रोग्राम का मेन फोकस सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को प्रोत्साहित करना, रोजगार के अवसर बढ़ाना और उद्योगों को नई दिशा देना है। इसके साथ ही MSME से जुड़े उद्योगों को नई राह दिखाना भी है।

आयोजन को लेकर यह अच्छी बात सामने आई है कि, इसमें 500 से ज्यादा एमएसएमई हिस्सा लेंगे और उनके पास अपने उत्पादों को प्रदर्शित करने का सुनहरा अवसर होगा। आयोजन में प्रतिदिन 50,000 से 1 लाख लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। साथ ही, जो लोग अपनी दुकान या स्टॉल बुक करना चाहते हैं, वे सीधे MSMEPCI.in वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं। कार्निवल में युवा उद्यमियों के लिए ग्रुप डिस्कशन और प्रतिस्पर्धा का आयोजन होगा, जिसमें हर दिन बेहतरीन विचार प्रस्तुत करने वाले को एमएसएमई प्रमोशन काउंसिल इंडिया द्वारा 5 लाख तक की सहायता राशि प्रदान की जाएगी। एमएसएमई कार्निवल न केवल व्यवसायों को एक मंच प्रदान करेगा, बल्कि सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए मनोरंजन और खरीदारी की भी खास व्यवस्था की गई है। बच्चों और परिवारों के लिए हॉट एयर बैलून राइड, झूले और फेस्टिवल खरीदारी के लिए विशेष मार्केट का आयोजन होगा।

बॉलीवुड और भोजपुरी कलाकर बिखेंगे जलवा
कार्निवल में प्रमुख बॉलीवुड और इंस्टाग्राम कलाकारों को भी आमंत्रित किया गया है। जिनमें 21 अक्टूबर को विशाल मिश्रा, 23 अक्टूबर को कनिका कपूर, 24 अक्टूबर को मोनाली ठाकुर, 25 अक्टूबर को सिंगर बादशाह और 26 अक्टूबर को भोजपुरी स्टार पवन सिंह शामिल होंगे। इसके अलावा बॉलीवु़ड सिंगर नेहा कक्कड़ और अन्य नामी कलाकार अपनी परफॉर्मेंस का जलवा बिखेरेंगे, जो इस कार्यक्रम को और भी रोचक बनाएंगे।

स्थानीय व्यवसायों और कला का उत्सव
7 दिन तक चलने वाले इस कार्निवल में फैशन शो, सांस्कृतिक प्रदर्शन और स्थानीय हस्तशिल्प की प्रदर्शनी का भी आयोजन होगा। साथ ही, बैलून फिएस्टा, नाइट ग्लो शो, एडवेंचर गतिविधियाँ और सांस्कृतिक उत्सव जैसे कार्यक्रम कार्निवल को खास बनाएंगे। दरअसल एमएसएमई कार्निवल का मेन फोकस न केवल उद्यमियों को सशक्त बनाना है, बल्कि स्थानीय सांस्कृतिक धरोहर को भी प्रमोट करना है। यह आयोजन एक बड़ा व्यापारिक, सामाजिक और सांस्कृतिक उत्सव साबित होगा, जिसमें सबकी भागीदारी महत्वपूर्ण होगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *