Sunday, 25 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में सुरक्षा प्रकोष्ठ की मासिक बैठक, व्यापारियों से पुलिस ने की ये अपीलHapur News : हापुड़ में बच्चों के विवाद में दो पक्षों की महिलाओं में मारपीट, चार महिलाएं हिरासत मेंBulandshahar : बुलंदशहर में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो चचेरे भाइयों को रौंदा, मौत के बाद चालक गिरफ्तारBulandshahar : बुलंदशहर जेल में 93 वर्षीय विचाराधीन कैदी की मौत, पॉक्सो एक्ट के मामले में था बंदBulandshahar : बुलंदशहर में कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज में तृतीय व्हाइट कोट समारोह आयोजितBulandshahar : बुलंदशहर में वृंदावनी दिवाली मेले का शुभारंभ, सदर विधायक प्रदीप चौधरी ने किया उद्घाटनNaseeruddin Shah Statement: कोलकाता फिल्म संस्थान के छात्रों के समर्थन में उतरे नसीरुद्दीन शाह, भाजपा पर साधा तीखा निशानाLudhiana Dowry Assault: दहेज में थार और बाइक की मांग पूरी न होने पर पति ने पत्नी को सड़क पर घसीटकर पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई बर्बरता

निपुण भारत मिशन अब प्री प्राइमरी से कक्षा दो तक होगा

निपुण भारत मिशन के तहत अब परिषदीय स्कूलों में प्री-प्राइमरी से कक्षा दो तक के विद्यार्थियों को ही गणित एवं भाषा में दक्ष बनाने के लिए मिशन चलाया जाएगा। इसके लिए रविवार को बेसिक शिक्षा विभाग सचिव द्वारा जिलाधिकारी और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किया गया।
निपुण भारत मिशन अब प्री प्राइमरी से कक्षा दो तक होगा

अमर सैनी

नोएडा। निपुण भारत मिशन के तहत अब परिषदीय स्कूलों में प्री-प्राइमरी से कक्षा दो तक के विद्यार्थियों को ही गणित एवं भाषा में दक्ष बनाने के लिए मिशन चलाया जाएगा। इसके लिए रविवार को बेसिक शिक्षा विभाग सचिव द्वारा जिलाधिकारी और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किया गया।
दरअसल नई शिक्षा नीति के तहत वर्ष 2021 में देशभर में निपुण भारत मिशन शुरू किया गया। यह कक्षा तीन तक के विद्यार्थियों के लिए लागू किया गया, लेकिन आयु सीमा आठ वर्ष निधारित किए जाने के कारण यह कक्षा दो तक ही चलाया जाएगा। बता दें कि निपुण भारत मिशन के तहत कक्षा दो तक के बच्चों को बुनियादी संख्यात्मकता और साक्षरता हासिल करना हैं। इसमें शिक्षा प्रणाली को एकीकृत, आनंददायक, सर्वसमावेशी और आकर्षक शिक्षा प्रणाली में बदलने पर ध्यान केंद्रित करना है।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पवार के बताया कि निपुण भारत मिशन शुरू हो गया है, इसके तहत विद्यालय के शिक्षकों को ट्रेनिंग के बाद लक्ष्य दिया गया है। इसमें विद्यालयों को निपुण बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि आदेश के बाद मिशन के तहत प्री – प्राइमरी से कक्षा तीन तक के विद्यार्थियों के लिए लागू किया जाएगा। अभियान को बेहतर ढंग से चलाए जाने के लिए संकुल शिक्षक भी तैनात किए जाएंगे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *