NHM Employees Strike: वेतन मिलने के आश्वासन पर खत्म हुई एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल, डॉक्टर-कर्मचारी लौटे काम पर

NHM Employees Strike: वेतन मिलने के आश्वासन पर खत्म हुई एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल, डॉक्टर-कर्मचारी लौटे काम पर

नोएडा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत कार्यरत डॉक्टरों और कर्मचारियों ने शुक्रवार को करीब दो घंटे तक धरना-प्रदर्शन करने के बाद अपनी हड़ताल समाप्त कर दी। कर्मचारियों ने वेतन जारी किए जाने के आश्वासन के बाद काम पर वापसी की। हालांकि संघ ने चेतावनी दी है कि यदि 25 मई तक वेतन जारी नहीं किया गया तो 26 मई को मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) कार्यालय पर बड़ा विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

सुबह करीब आठ बजे से दस बजे तक जिला अस्पताल समेत विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर एनएचएम कर्मचारियों ने धरना दिया। प्रदर्शन में वरिष्ठ चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ, डाटा ऑपरेटर और अन्य संविदा कर्मचारी शामिल रहे। हड़ताल के चलते कुछ समय तक स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित रहीं, लेकिन बाद में कर्मचारी वापस ड्यूटी पर लौट आए।

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष डॉ. मतलूब ने कहा कि कर्मचारियों को पिछले दो महीनों से वेतन नहीं मिला है, जिससे उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने बताया कि परिवार चलाने और दैनिक जरूरतें पूरी करने में कर्मचारियों को काफी परेशानी हो रही है।

उन्होंने कहा कि कई बार अधिकारियों से वेतन जारी करने की मांग की गई, लेकिन समाधान नहीं निकलने पर कर्मचारियों को धरना देने के लिए मजबूर होना पड़ा। डॉ. मतलूब के मुताबिक मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय की ओर से संगठन को पत्र जारी कर बताया गया है कि 20 मई को वेतन के लिए बजट प्राप्त हो चुका है और एसएनए स्पर्श 2.0 पोर्टल पर कर्मचारियों का डाटा अपडेट किया जा रहा है, जिसमें दो से तीन दिन का समय लग सकता है।

संघ ने साफ कहा है कि यदि तय समय तक वेतन नहीं मिला तो 26 मई को जिलेभर के एनएचएम कर्मचारी सीएमओ कार्यालय पर एकत्र होकर विरोध प्रदर्शन करेंगे।

Hot this week

Hapur News : हापुड़ में सपा के पीडीए अभियान के प्रभारी लखन सिंह पाल ने की पंचायत

Hapur News : समाजवादी पार्टी के पीडीए कार्यक्रम प्रभारी...

Topics

Hapur News : हापुड़ में सपा के पीडीए अभियान के प्रभारी लखन सिंह पाल ने की पंचायत

Hapur News : समाजवादी पार्टी के पीडीए कार्यक्रम प्रभारी...

WCEF 2026: WCEF-2026 के प्री-इवेंट में ई-वेस्ट सर्कुलरिटी और EPR पर वेबिनार आयोजित

WCEF 2026: WCEF-2026 के प्री-इवेंट में ई-वेस्ट सर्कुलरिटी और...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img