Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

New Orleans Attack: नए साल के जश्न पर हमला, 10 लोगों की मौत, 35 से ज्यादा घायल, जानिए पूरी जानकारी

New Orleans Attack
New Orleans Attack: नए साल के जश्न पर हमला, 10 लोगों की मौत, 35 से ज्यादा घायल, जानिए पूरी जानकारी

New Orleans Attack:  नए साल के जश्न पर न्यू ऑरलियन्स में हमला, 10 की मौत, 35 से ज्यादा घायल

New Orleans Attack:  अमेरिका के न्यू ऑरलियन्स में नए साल के जश्न के दौरान एक बड़ा हमला हुआ है। एक शख्स ने सड़कों पर जुटे लोगों पर ट्रक चढ़ा दिया और फिर उन पर फायरिंग भी की। यह घटना नए साल की सुबह हुई, जब लोग सड़कों पर उत्सव मना रहे थे। प्रशासन के मुताबिक, इस हमलावर ने कई लोगों पर गोलियां चलाई। हादसे में अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है और 35 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं, जिनमें कुछ पुलिसकर्मी भी शामिल हैं।

New Orleans Attack:  घटना के बाद प्रशासन ने जानकारी दी कि हमलावर को गोलीबारी में मार गिराया गया

घटना के बाद प्रशासन ने जानकारी दी कि हमलावर को गोलीबारी में मार गिराया गया। एफबीआई के अनुसार यह हमला संभावित आतंकी घटना हो सकता है, लेकिन हमलावर के बारे में और अन्य जानकारी अभी तक साझा नहीं की गई है।

 

New Orleans Attack:  घटना की शुरुआत स्थानीय समय के अनुसार सुबह सवा 3 बजे हुई

घटना की शुरुआत स्थानीय समय के अनुसार सुबह सवा 3 बजे हुई, जब हमलावर ने बैरिकेड्स पर ट्रक को क्रैश कर दिया और फिर पुलिसकर्मियों पर गोलियां चलाईं। इस हमले में दो पुलिसकर्मी घायल हुए हैं, जिनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

प्रशासन के मुताबिक, हमलावर ने ज्यादा से ज्यादा लोगों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की थी। जांच के दौरान ट्रक में विस्फोटक सामग्री भी पाई गई है। घायल व्यक्तियों को पांच अलग-अलग अस्पतालों में भेजा गया है, और इस हमले को लेकर राष्ट्रपति ने स्थानीय प्रशासन से बात की है। वहीं, पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी प्रशासन से संपर्क किया।

यह हमला जर्मनी के उस हमले के कुछ दिनों बाद हुआ था, जब एक शख्स ने क्रिसमस बाजार में अपनी कार लोगों पर चढ़ा दी थी, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई थी।

Read More: Delhi Elections: दिल्ली BJP प्रमुख ने गुरुद्वारा शीशगंज साहिब और नरसिंह देव हनुमान मंदिर में किया पूजा-पाठ, केजरीवाल को लिखी चिट्ठी

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें