New Delhi : टाइम्स नाउ नवभारत को मिला नया अंतरिम मैनेजिंग एडिटर, शमशेर सिंह को सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी

New Delhi : टाइम्स नेटवर्क ने अपने हिंदी न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की कमान वरिष्ठ पत्रकार शमशेर सिंह को सौंपी है। उन्हें तत्काल प्रभाव से चैनल के मैनेजिंग एडिटर का अंतरिम प्रभार दिया गया है। इसके साथ ही वह अपनी मौजूदा जिम्मेदारियों को भी संभालते रहेंगे।

शमशेर सिंह वर्तमान में टाइम्स नेटवर्क में मैनेजिंग एडिटर डिजिटल हिंदी और स्थानीय भाषाओं के पद पर कार्यरत हैं। इस भूमिका में वह टाइम्स ग्रुप की हिंदी और क्षेत्रीय भाषाओं की सभी डिजिटल न्यूज प्रॉपर्टीज की जिम्मेदारी देख रहे हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें डिजिटल और टेलीविजन दोनों माध्यमों का अनुभवी माना जाता है।

नई जिम्मेदारी के तहत शमशेर सिंह अब टाइम्स टेलीविजन नेटवर्क के सीईओ और मीडिया एंड एंटरटेनमेंट के चीफ ग्रोथ ऑफिसर आशीष सहगल को रिपोर्ट करेंगे। कंपनी की ओर से जारी जानकारी के अनुसार पूर्व मैनेजिंग एडिटर रंजीत कुमार के संस्थान से अलग होने के बाद अब उनके अधीन काम करने वाली पूरी टीम इस अंतरिम अवधि के दौरान शमशेर सिंह को रिपोर्ट करेगी। नेटवर्क के इस फैसले को हिंदी न्यूज और डिजिटल विस्तार की रणनीति के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

Hot this week

Bulandshahar : बुलंदशहर में नकली क्रीम फैक्ट्री का भंडाफोड़, 600 किलो मिलावटी क्रीम नष्ट

Bulandshahar (अवनीश त्यागी) : बुलंदशहर में खाद्य सुरक्षा विभाग...

Topics

Bulandshahar : बुलंदशहर में नकली क्रीम फैक्ट्री का भंडाफोड़, 600 किलो मिलावटी क्रीम नष्ट

Bulandshahar (अवनीश त्यागी) : बुलंदशहर में खाद्य सुरक्षा विभाग...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img