Friday, 30 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में रास्ते से गाड़ी हटाने को कहा तो गार्ड और स्टाफ ने युवक को पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई घटनाHapur News : हापुड़ में करवा चौथ पर दिखी आस्था की छटा, महिलाओं ने की पति की दीर्घायु की कामनाHapur News : हापुड़ देहात पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 50 हजार का इनामी तस्कर शाह आलम दबोचाLucknow : स्पीड, स्केल और कनेक्टिविटी के मंत्र ने बदली उप्र की तस्वीर: मुख्यमंत्रीNayab Singh Saini: ‘मोहब्बत की दुकान’ में जहर बेचने का काम कर रहे राहुल गांधी: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीInternational Gita Mahotsav: श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दें राज्यपाल, गीता जयंती से कुरुक्षेत्र की विश्व स्तर पर बनी पहचान: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीHaryana Sugarcane Price: गन्ना किसानों के हित में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की बड़ी घोषणा, दो साल में 35 रुपये बढ़ेगा भावLucknow : योगी सरकार में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर, परिषदीय विद्यालयों में 17 से 21 नवंबर तक होंगी अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं

New Delhi : दिल्ली में ईंधन की कोई किल्लत नहीं, अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील

New Delhi : दिल्ली सरकार ने स्पष्ट किया है कि राजधानी में एलपीजी, पेट्रोल, डीजल और पीएनजी की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है और किसी भी प्रकार की कमी नहीं है। सरकार ने लोगों से अपील की है कि गैस आपूर्ति को लेकर फैल रही अफवाहों पर ध्यान न दें और अनावश्यक घबराहट या भंडारण से बचें।

बुधवार को मुख्य सचिव की अध्यक्षता में खाद्य, आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग, दिल्ली पुलिस, राजस्व विभाग, इन्द्रप्रस्थ गैस लिमिटेड और विभिन्न तेल विपणन कंपनियों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मध्य-पूर्व एशिया में युद्ध जैसी परिस्थितियों के कारण एलपीजी गैस की आपूर्ति बाधित होने से जुड़ी अफवाहों की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक में इन्द्रप्रस्थ गैस लिमिटेड के अधिकारियों ने बताया कि भारत सरकार के पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने 9 मार्च 2026 को एक आदेश जारी किया है, जिसमें प्राथमिकता वाले क्षेत्रों के लिए घरेलू पीएनजी और सीएनजी की आपूर्ति, उसके उचित और समान वितरण तथा उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों के अनुसार दिल्ली में घरेलू उपयोग के लिए पीएनजी की कोई कमी नहीं है। प्राथमिकताओं के पुनः निर्धारण के बाद औद्योगिक क्षेत्रों में भी लगभग 80 प्रतिशत तक निर्बाध गैस आपूर्ति नियमित कर दी गई है।

तेल विपणन कंपनियों के अधिकारियों ने बैठक में बताया कि दिल्ली में पेट्रोल, डीजल और घरेलू एलपीजी गैस की सप्लाई पूरी तरह सामान्य है और कंपनियों के पास पर्याप्त भंडार मौजूद है। तेल और गैस की आपूर्ति पहले की तरह लगातार मिल रही है। गैस सिलेंडर की बुकिंग अवधि 21 दिन से बढ़ाकर 25 दिन कर दी गई है, लेकिन बुकिंग के बाद औसतन दो से तीन दिनों के भीतर सिलेंडर उपभोक्ताओं के घर तक पहुंचाया जा रहा है।

बैठक में यह भी बताया गया कि कमर्शियल गैस सिलेंडरों की आपूर्ति के लिए तेल विपणन कंपनियों ने कुछ दिशा-निर्देश तय किए हैं, जिनके तहत शैक्षणिक संस्थानों और अस्पतालों को प्राथमिकता दी जा रही है। कमर्शियल गैस की आपूर्ति को सुचारू बनाए रखने के लिए कंपनियां लगातार प्रयास कर रही हैं।

सरकार ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि गैस की किसी भी प्रकार की चोरी या कालाबाजारी पर सख्त नजर रखी जाए। इसके लिए दिल्ली पुलिस और राजस्व विभाग को विशेष रूप से सतर्क रहने को कहा गया है। सरकार ने दोहराया है कि राजधानी में तेल और गैस की आपूर्ति पूरी तरह सुचारू है और लोगों से अपील की है कि एलपीजी की उपलब्धता को लेकर फैल रही अफवाहों पर ध्यान न दें तथा अनावश्यक घबराहट या भंडारण से बचें।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें