New Delhi : मोदी सरकार के 12 साल विकास और विरासत के संगम का स्वर्णिम काल- अमित शाह

New Delhi : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि मोदी सरकार के 12 वर्ष विकास और विरासत के संगम का स्वर्णिम कालखंड रहे हैं। 18 जून 2026 को एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने मोदी सरकार के कार्यकाल की उपलब्धियों को रेखांकित किया।

अमित शाह ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में भारत ने विश्वस्तरीय कनेक्टिविटी, इंफ्रास्ट्रक्चर, पीएम आवास योजना, आयुष्मान भारत और मेक इन इंडिया जैसी पहलों के माध्यम से अभूतपूर्व प्रगति देखी है। इन वर्षों में एक ओर श्रीराम मंदिर, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर और उज्जैन महाकाल लोक का निर्माण हुआ, वहीं दूसरी ओर गरीब कल्याण की योजनाओं ने विकास यात्रा को नई गति दी।

उन्होंने बताया कि इस दौरान 1 करोड़ अभिलेखों का डिजिटलीकरण किया गया, 668 प्राचीन कलाकृतियों की वापसी हुई, 11 जनजातीय स्वतंत्रता संग्राम संग्रहालय स्थापित किए गए और 11 भारतीय भाषाओं को शास्त्रीय भाषा का दर्जा मिला। अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने स्पष्ट किया है कि विकास और विरासत एक-दूसरे के पूरक हैं और इसी सोच के साथ देश आगे बढ़ रहा है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img