Greater Noida Viral Video: फोटो खींचने को लेकर डांसर और युवकों में विवाद, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Greater Noida Viral Video: फोटो खींचने को लेकर डांसर और युवकों में विवाद, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
नोएडा। ग्रेटर नोएडा के सेक्टर अल्फा-1 स्थित कॉमर्शियल बेल्ट में हरियाणवी डांसर से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक महिला और दो युवकों के बीच फोटो खींचने को लेकर तीखी बहस होती दिखाई दे रही है। घटना के दौरान मौके पर बड़ी संख्या में लोग भी मौजूद थे। जानकारी के अनुसार, यह वीडियो दो से तीन दिन पुराना बताया जा रहा है। वीडियो में एक महिला अपने साथ मौजूद दूसरी युवती के साथ दो युवकों से फोटो खींचने को लेकर विवाद करती नजर आ रही है। महिला का आरोप है कि मना करने के बावजूद उसकी तस्वीरें ली जा रही थीं, जबकि युवक केवल फोटो खींचने की बात कहते दिखाई दे रहे हैं। विवाद के दौरान दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक हुई और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। वीडियो में बहस बढ़ती हुई दिखाई देती है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ देर तक दोनों पक्षों के बीच कहासुनी चलती रही, जिसके बाद युवक वहां से चले गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। हालांकि वीडियो की परिस्थितियों और दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। इस मामले में बीटा-2 कोतवाली पुलिस का कहना है कि घटना को लेकर किसी भी पक्ष की ओर से कोई औपचारिक शिकायत नहीं दी गई है। पुलिस के अनुसार, शिकायत मिलने पर मामले की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।





