Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

New Delhi : 500 से अधिक मेधावी छात्राओं को मिली साइकिलें, सीएम रेखा गुप्ता बोलीं- बेटियों की शिक्षा राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला

New Delhi : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता शनिवार को आर.के. पुरम विधानसभा क्षेत्र में आयोजित मेधावी छात्राओं के सम्मान एवं निःशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम में शामिल हुईं। इस दौरान 10वीं और 12वीं कक्षा उत्तीर्ण छात्राओं को साइकिलें वितरित की गईं, ताकि वे अपनी पढ़ाई आसानी, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के साथ जारी रख सकें। मुख्यमंत्री ने कहा कि बेटियों की शिक्षा और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए ऐसे प्रयास बेहद जरूरी हैं। उन्होंने इस पहल को महिला सशक्तीकरण की दिशा में प्रेरणादायक कदम बताते हुए आयोजकों की सराहना की।

रेखा गुप्ता ने कहा कि बेटियों की शिक्षा केवल परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे समाज और राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है। उन्होंने कहा कि यह साइकिल केवल एक साधन नहीं, बल्कि छात्राओं के आत्मविश्वास, स्वतंत्रता और सपनों को नई गति देने का माध्यम है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि दिल्ली सरकार ने सरकारी विद्यालयों में कक्षा 9 में प्रवेश लेने वाली सभी छात्राओं को साइकिल उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। हर वर्ष करीब 1.30 लाख छात्राएं कक्षा 9 में प्रवेश लेती हैं और साइकिल मिलने से वे स्कूल से लेकर कॉलेज एवं कोचिंग तक अपनी पढ़ाई के दौरान इसका उपयोग कर सकेंगी। उन्होंने कहा कि गर्मियों की छुट्टियों के बाद साइकिल वितरण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

कार्यक्रम में आर.के. पुरम के विधायक अनिल शर्मा और रोटरी क्लब दिल्ली इंपीरियल की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की योजना लागू होने से पहले ही 500 से अधिक छात्राओं को साइकिलें प्रदान कर समाज के सामने प्रेरणादायक उदाहरण पेश किया गया है। उन्होंने रोटरी क्लब सहित सभी सहयोगियों का आभार जताया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार शिक्षा के क्षेत्र में बेटियों को अधिक अवसर, सुरक्षा और सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रही है। सरकार का उद्देश्य है कि कोई भी बेटी संसाधनों की कमी के कारण अपनी पढ़ाई या सपनों से समझौता न करे। कार्यक्रम में विधायक अनिल शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष रविन्द्र चौधरी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें