Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

New Delhi : दिल्ली में पहली बार होगी Artificial Rain: कानपुर से उड़ा बादल बोने वाला विमान, क्या सुधरेगी हवा?

New Delhi (मिताली चंदोला, एडिटर, स्पेशल प्रोजेक्ट्स) : दिल्ली की जहरीली हवा से राहत दिलाने के लिए अब आसमान से मदद ली जाएगी। राजधानी में पहली बार Artificial Rain कराने की तैयारी पूरी हो चुकी है। इसके लिए कानपुर से बादल बोने वाला विशेष विमान दिल्ली के लिए रवाना हो चुका है।

जानकारी के मुताबिक, यह प्रयोग आईआईटी कानपुर, दिल्ली सरकार और मौसम विभाग के संयुक्त प्रयास से किया जा रहा है। यदि मौसम और नमी की स्थिति अनुकूल रही, तो 28 से 30 अक्टूबर के बीच दिल्ली में यह ऐतिहासिक प्रयोग किया जाएगा।

इस तकनीक में ‘क्लाउड सीडिंग’ के ज़रिए सिल्वर आयोडाइड जैसे रसायन हवा में छोड़े जाते हैं, जिससे बादलों में नमी बढ़ती है और बारिश होने लगती है। विशेषज्ञों का मानना है कि इससे हवा में मौजूद धूल और प्रदूषक कण नीचे बैठ जाएंगे, जिससे प्रदूषण में अस्थायी राहत मिल सकती है।

इससे पहले एक ट्रायल फ्लाइट कानपुर से मेरठ, खेखरा, बुराड़ी, सदकपुर, भोजपुर और अलीगढ़ के रास्ते निकाली गई थी, ताकि पूरे सिस्टम और उपकरणों की जांच हो सके। अब सब कुछ तैयार है — बस अनुकूल बादल और सही नमी का इंतज़ार है।

हालांकि, मौसम विशेषज्ञों ने यह भी चेतावनी दी है कि Artificial Rain हर बार सफल नहीं होती और यह प्रदूषण की जड़ समस्या का स्थायी समाधान नहीं है। लेकिन दिल्ली जैसे शहर में, जहां सर्दियों में हवा का दम घुटने लगता है, यह एक नई उम्मीद की किरण जरूर है।

अगर प्रयोग सफल रहा, तो भविष्य में इसे दिल्ली-एनसीआर के दूसरे इलाकों में भी लागू किया जा सकता है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

मिताली चंदोला

संबंधित खबरें