New Delhi : नई दिल्ली स्थित प्रधानमंत्री आवास पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।
बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के विकास कार्यों और आगामी योजनाओं को लेकर इस मुलाकात में बातचीत हुई। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में चल रही परियोजनाओं की प्रगति के बारे में प्रधानमंत्री को जानकारी दी।


