Noida Crime: नोएडा में मोबाइल टावर से उपकरण चुराने वाले गिरोह से मुठभेड़ दो घायल तीन गिरफ्तार

Noida Crime: नोएडा में मोबाइल टावर से उपकरण चुराने वाले गिरोह से मुठभेड़ दो घायल तीन गिरफ्तार

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा में बीती देर रात थाना फेज-2 पुलिस और मोबाइल टावरों से कीमती उपकरण चोरी करने वाले गिरोह के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में दो बदमाश राहुल शर्मा और नीरज कुमार पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए, जबकि उनके तीन साथी लविश कुमार, विक्रांत चौहान और पवन सिंह को कांबिंग कर गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से चोरी के दो आरआरयू, मोबाइल टावरों से चोरी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण, एक वैगनआर कार, दो तमंचे, कारतूस और तीन चाकू बरामद किए हैं।

डीसीपी नोएडा सेंट्रल ने बताया कि थाना फेस-2 पुलिस की टीम सेक्टर 88 मंडी सर्विस रोड के पास चेकिंग कर रही थी, तभी एक वैगनआर कार को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन कार सवार बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर फायर कर भागने की कोशिश की। जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश घायल हुए जबकि तीन अन्य को बाद में गिरफ्तार किया गया।

पुलिस जांच में सामने आया है कि पकड़े गए बदमाश मोबाइल टावरों में लगे कीमती उपकरण चोरी करने वाले गिरोह के सदस्य हैं और उनके खिलाफ विभिन्न थानों में 10 से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। डीसीपी ने बताया कि यह गिरोह शहर में नई वारदात की फिराक में आया था लेकिन चेकिंग के दौरान पकड़ा गया। पुलिस अब इनके नेटवर्क और अन्य वारदातों की भी जांच कर रही है।

>>>>>>>
मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img