नायब सिंह सैनी के हाथों में होगी हरियाणा की कमान,CM योगी ने दी अलग अंदाज में बधाई

नायब सिंह सैनी के हाथों में होगी हरियाणा की कमान,CM योगी ने दी अलग अंदाज में बधाई

हरियाणा की कमान अब फिर से नायब सैनी के हाथों में होगी। बुधवार (16 अक्तूबर) को हरियाणा बीजेपी विधायक दल की बैठक में नायब सिंह सैनी को विधायक दल का नेता चुना गया। इस निर्णय पर सर्वसम्मति से मुहर लगाई गई। वहीं, नायब सैनी के फिर से मुख्यमंत्री बनने पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी बधाई दी है।

योगी आदित्यनाथ की शुभकामनाएं

सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर सीएम सैनी का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “पराक्रम और परिश्रम की धरा हरियाणा में भाजपा के विधायक दल का नेता चुने जाने पर आपको हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!” बीजेपी नेता अनिल विज और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने विधायक दल की बैठक में नायब सिंह सैनी के मुख्यमंत्री का प्रस्ताव रखा। प्रस्ताव रखने के बाद मनोहर लाल खट्टर ने नायब सिंह सैनी को गले लगाया।

नायब सिंह सैनी का बयान

हरियाणा के फिर से सीएम चुने जाने पर नायब सिंह सैनी ने कहा, “हरियाणा हरि प्रकृति और परमात्मा का प्रदेश है। मेरा सौभाग्य है कि सर्वसम्मति से मुझे भारतीय जनता पार्टी के विधायक दल का नेता चुना गया है और हमें सेवक बनकर अपने 2.80 करोड़ परिवार-जनों की सेवा का अवसर मिल रहा है।”

उन्होंने यह भी कहा कि “मैंने संकल्प लिया था कि शपथ बाद में लूंगा, पहले 24 हजार युवाओं को ज्वाइनिंग दूंगा। वादे को पूरा करते हुए कल नतीजे घोषित किए जाएंगे। बीजेपी जो कहती है, वो करती है।”

बीजेपी की रणनीति

हरियाणा में इस साल मार्च में मनोहर लाल खट्टर की जगह नायब सिंह सैनी को बीजेपी ने मुख्यमंत्री बनाया था। हरियाणा में मुख्यमंत्री बदलने का बीजेपी का यह फैसला बड़ी रणनीति के तौर पर देखा गया, जो चुनाव में साबित भी हुआ। अब नायब सिंह सैनी 17 अक्टूबर को दूसरी बार सीएम पद की शपथ लेंगे।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img