Haryana: मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के चेयरमैन श्री मोहन लाल बडौली को कार्यभार ग्रहण कराया

Haryana: मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के चेयरमैन श्री मोहन लाल बडौली को कार्यभार ग्रहण कराया

रिपोर्ट :कोमल रमोला

चंडीगढ़ 27 जुलाई – हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने आज चंडीगढ़ स्थित हरियाणा सिविल सचिवालय में हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के नवनियुक्त चेयरमैन श्री मोहन लाल बडौली को उनके पद का कार्यभार ग्रहण कराया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने श्री मोहन लाल बडौली को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि श्री बडौली अपने अनुभव, संगठनात्मक क्षमता एवं कार्यकुशलता के बल पर हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाएंगे तथा जनहित एवं प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

कार्यभार ग्रहण के दौरान कैबिनेट मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार, डॉ अरविन्द कुमार शर्मा,श्री श्याम सिंह राणा, विधायक कृष्णा गहलावत, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहाकार श्री राजीव जेटली, मीडिया सचिव श्री प्रवीण आत्रे सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img