Narela Delhi Murder: दिल्ली के नरेला में पांच साल के मासूम की हत्या, आरोपी ड्राइवर फरार

Narela Delhi Murder: दिल्ली के नरेला में पांच साल के मासूम की हत्या, आरोपी ड्राइवर फरार

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

दिल्ली के नरेला इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसमें एक पांच साल के मासूम बच्चे को उसके पिता के ड्राइवर ने अगवा कर बेरहमी से मार डाला। पुलिस का कहना है कि यह हत्या बदले की आग में की गई। आरोपी ड्राइवर नीटू फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब 3:30 बजे नरेला इंडस्ट्रियल एरिया पुलिस स्टेशन में एक फोन आया कि बच्चा लापता है। जांच में पता चला कि बच्चा अपने घर के बाहर खेल रहा था, तभी अचानक गायब हो गया। परिवार और पड़ोसियों ने उसे हर जगह खोजा, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। आखिरकार बच्चे का शव पास ही किराए के मकान में मिला, जहां नीटू रहता था।

पुलिस के मुताबिक, बच्चे के पिता एक ट्रांसपोर्ट व्यवसायी हैं, जिनके पास सात-आठ वाहन हैं। नीटू और वसीम नाम के दो ड्राइवर उनके लिए काम करते थे। सोमवार रात को शराब के नशे में दोनों ड्राइवरों के बीच झगड़ा हुआ, जिसमें नीटू ने वसीम को पीट दिया। यह बात मालिक को पता चली, और उन्होंने नीटू को थप्पड़ जड़ दिए। अपमानित होकर नीटू ने अगले ही दिन मासूम बच्चे को निशाना बनाया। उसने बच्चे को अगवा कर अपने किराए के कमरे में ले जाकर ईंट और चाकू से उसकी हत्या कर दी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चे को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (आउटर नॉर्थ) हरीश्वर स्वामी ने बताया कि नीटू के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है और पुलिस उसकी तलाश में कई टीमें लगा रही है। सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी निगरानी और स्थानीय सूत्रों की मदद से आरोपी को पकड़ने की कोशिश जारी है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img