Nand Gopal Nandi: औद्योगिक विकास मंत्री नंदी करेंगे ग्रेटर नोएडा और यीडा की समीक्षा, अधिकारियों को लखनऊ तलब

Nand Gopal Nandi: औद्योगिक विकास मंत्री नंदी करेंगे ग्रेटर नोएडा और यीडा की समीक्षा, अधिकारियों को लखनऊ तलब

नोएडा : प्रदेश सरकार में औद्योगिक विकास मंत्री Nand Gopal Gupta Nandi गौतमबुद्धनगर के तीनों प्राधिकरणों के कार्यों की समीक्षा कर रहे हैं। इसी क्रम में मंगलवार को उन्होंने लखनऊ में नोएडा प्राधिकरण के कार्यों की समीक्षा की, जबकि बुधवार को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण और बृहस्पतिवार को यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) के अधिकारियों को लखनऊ बुलाया गया है।

जानकारी के अनुसार समीक्षा बैठक में प्राधिकरणों की वर्तमान परियोजनाओं, भविष्य की योजनाओं और विकास कार्यों की प्रगति पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। विभाग की ओर से भेजे गए पत्र में अधिकारियों से कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जानकारी मांगी गई है।

बैठक के लिए अधिकारियों को भविष्य की विकास योजनाओं का प्रेजेंटेशन तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा किसानों की समस्याएं, चल रहे विकास कार्यों की प्रगति रिपोर्ट, प्राधिकरणों की वित्तीय स्थिति, उपलब्ध लैंड बैंक और विभिन्न विभागों के कार्यों का ब्यौरा भी प्रस्तुत करना होगा।

सरकार का फोकस विशेष रूप से बुनियादी ढांचे, औद्योगिक निवेश, भूमि प्रबंधन और किसानों से जुड़े मामलों पर रहने की संभावना है। माना जा रहा है कि समीक्षा बैठक के दौरान लंबित परियोजनाओं और जनहित से जुड़े मुद्दों पर भी दिशा-निर्देश जारी किए जा सकते हैं।

गौतमबुद्धनगर में तेजी से बढ़ रहे औद्योगिक और शहरी विकास को देखते हुए यह समीक्षा बैठक अहम मानी जा रही है। अधिकारियों को विकास कार्यों की गति बढ़ाने और निवेश परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश मिलने की उम्मीद है।

Hot this week

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Topics

Noida : मूसलाधार बारिश के बीच नोएडा एयरपोर्ट की तत्परता, 30 मिनट में जलभराव दूर

Noida : उत्तर प्रदेश के जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img