Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

Namo Seva Campaign: नोएडा में रंगमंच पर दिखाई जाएगी पीएम मोदी की 25 वर्षों की सेवा यात्रा, 30 स्थानों पर होंगे नुक्कड़ नाटक

Namo Seva Campaign: नोएडा में रंगमंच पर दिखाई जाएगी पीएम मोदी की 25 वर्षों की सेवा यात्रा, 30 स्थानों पर होंगे नुक्कड़ नाटक

नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से नोएडा में ‘नमो सेवा—अनकही कहानियां’ कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी की जा रही है। भाजपा के ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत होने वाले इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन और उनकी सेवा यात्रा से जुड़े विभिन्न प्रसंगों को नाटक और नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से प्रस्तुत किया जाएगा। अभियान की तैयारियों को लेकर भाजपा जिला कार्यालय में बैठक कर कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई।

भाजपा जिलाध्यक्ष महेश चौहान ने बैठक में बताया कि अभियान के तहत नोएडा के अलग-अलग 30 स्थानों पर नुक्कड़ नाटकों का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा एक विशेष नाट्य प्रस्तुति भी आयोजित की जाएगी। भाजपा के मुताबिक इस प्रस्तुति में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन से जुड़े विभिन्न प्रसंगों को रंगमंच के माध्यम से दर्शकों के सामने रखा जाएगा।

पार्टी की ओर से बताया गया कि ‘नमो सेवा—अनकही कहानियां’ कार्यक्रम के माध्यम से सरकार के सेवा कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़े प्रसंगों को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। नुक्कड़ नाटकों को शहर के अलग-अलग हिस्सों में आयोजित करने की योजना है, जिससे अधिक से अधिक लोगों तक कार्यक्रम की पहुंच बनाई जा सके।

भाजपा के अनुसार मुख्य नाट्य प्रस्तुति में नरेंद्र मोदी के गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में कार्यकाल से लेकर प्रधानमंत्री के रूप में उनके सार्वजनिक जीवन तक के विभिन्न पड़ावों को शामिल किया जाएगा। इन प्रसंगों को संवाद, अभिनय, संगीत और मंचन के माध्यम से प्रस्तुत करने की तैयारी की जा रही है।

पार्टी ने कार्यक्रम को सेवा, सुशासन, अंत्योदय और जनकल्याण से जुड़े अपने संदेशों को लोगों तक पहुंचाने का माध्यम बताया है। भाजपा पदाधिकारियों के मुताबिक रंगमंच और नुक्कड़ नाटक जैसे माध्यमों के जरिए इन विषयों को सरल तरीके से दर्शकों के सामने रखने की योजना तैयार की गई है।

कार्यक्रम के आयोजन के लिए पार्टी पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गई हैं। भाजपा जिला उपाध्यक्ष उमेश त्यागी को कार्यक्रम का संयोजक बनाया गया है। जिला मंत्री सुचित्रा पाठक और अमित नागपाल को सहसंयोजक की जिम्मेदारी दी गई है।

संयोजक उमेश त्यागी के मुताबिक नाट्य प्रस्तुति को सरल, संवेदनशील और संगीतमय स्वरूप देने की तैयारी की जा रही है, ताकि कार्यक्रम के माध्यम से पार्टी द्वारा निर्धारित संदेश दर्शकों तक आसानी से पहुंचाया जा सके। आयोजन से जुड़े अन्य पहलुओं और 30 स्थानों पर होने वाले नुक्कड़ नाटकों की तैयारियों पर भी बैठक में चर्चा की गई।

भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित बैठक में जिला महामंत्री अमित त्यागी, चंदगीराम यादव, ओमवीर अवाना, उमेश त्यागी, सुचित्रा पाठक और अमित नागपाल मौजूद रहे। इनके अलावा शिवांश श्रीवास्तव, पंकज त्रिपाठी, मुक्तानंद शर्मा, रामकिशन यादव, दीनबंधु, प्रदीप चौहान, मनीष तिवारी, शशिधर उपाध्याय, नीरज चौधरी और गौतम शर्मा समेत पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं ने भी बैठक में हिस्सा लिया।

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें