नई दिल्ली: विदेशी तैनाती के तहत आईसीजी पोत ‘सक्षम’ पहुंचा मेडागास्कर

नई दिल्ली, 18 मार्च : हिंद महासागर क्षेत्र में मित्र देशों के साथ द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने के लिए भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) का अपतटीय गश्ती पोत सक्षम मंगलवार को मेडागास्कर पहुंचा।

विदेशी तैनाती के तहत यात्रा के दौरान सक्षम का चालक दल मेडागास्कर तटरक्षक बल के साथ संयुक्त प्रशिक्षण सत्रों में भाग लेगा और समुद्री प्रदूषण प्रतिक्रिया, समुद्री खोज एवं बचाव समुद्री व कानून प्रवर्तन पर केंद्रित ज्ञान का विनिमय करेगा। कार्यक्रम में क्रॉस-डेक प्रशिक्षण, सांस्कृतिक कार्यक्रम और मैत्रीपूर्ण खेल आयोजन भी शामिल हैं, जो दोनों समुद्री बलों के बीच सौहार्द को और मजबूत करेंगे।

इस दौरान आईसीजी के कार्मिक मेडागास्कर तटरक्षक बल को विशेष प्रशिक्षण भी देंगे, जिसमें तेल रिसाव, रासायनिक रिसाव और समुद्री प्रदूषण की घटनाओं से निपटने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा, ताकि पर्यावरणीय आपात स्थितियों के लिए मेडागास्कर की तैयारियों को बढ़ाया जा सके। इसके अतिरिक्त, जहाज पर सवार 10 एनसीसी कैडेट और 10 असम राइफल्स के जवान ‘पुनीत सागर अभियान’ के तहत स्थानीय युवा संगठनों के साथ मिलकर समुद्र तट की सफाई अभियान और जागरूकता कार्यक्रमों में भाग लेंगे, जिससे समुद्री संरक्षण के महत्व पर जोर दिया जाएगा।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img