नई दिल्ली: त्यौहारी सीजन में डेयरी एनालॉग्स की निगरानी हुई सख्त !

नई दिल्ली, 11 मार्च : होली और ईद के अवसर पर दुग्ध उत्पादों की मांग बढ़ने के मद्देनजर केंद्र सरकार ने डेयरी एनालॉग्स पर निगरानी बढ़ाने का निर्देश दिया है।

इस संबंध में राष्ट्रीय खाद्य नियामक भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने मंगलवार को सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को निर्देश दिया कि वे मार्च के पूरे महीने में डेयरी एनालॉग्स पर निगरानी बढ़ाएं ताकि त्यौहारी मौसम की अवधि के दौरान खाद्य मिलावट और गलत लेबलिंग को रोका जा सके। साथ ही उपभोक्ताओं के साथ संभावित धोखाधड़ी पर लगाम लगाई जा सके। एफएसएसएआई के मुताबिक खाद्य मिलावट से निपटने और खाद्य सुरक्षा नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए सभी राज्य प्राधिकरणों को कठोर परीक्षण और लेबल परीक्षा आयोजित करने का निर्देश दिया गया है।

क्या है डेयरी एनालॉग्स ?
ये ऐसे उत्पाद हैं जिनमें गैर-दूध घटक आंशिक रूप से या पूरी तरह से दूध के घटकों की जगह लेते हैं लेकिन दिखने, बनावट और कार्यक्षमता में दूध या दूध उत्पादों से मिलते जुलते हैं। डेयरी एनालॉग को दूध, दूध उत्पाद या मिश्रित दूध उत्पाद नहीं माना जाता है। जब मानकीकृत दूध उत्पादों को दूध वसा या दूध प्रोटीन जैसे प्रमुख दूध घटकों को वनस्पति तेल, वसा या प्रोटीन से बदलकर संरचनात्मक रूप से बदल दिया जाता है, तो परिणामी उत्पाद को एनालॉग के रूप में वर्गीकृत किया जाता है।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img