नई दिल्ली: टैंक रोधी हथियार प्लेटफॉर्म के लिए 5K वाहन खरीदेगी सेना

नई दिल्ली, 26 मार्च: रक्षा मंत्रालय ने नाग मिसाइल सिस्टम के एंटी-टैंक हथियार प्लेटफॉर्म और 5 हजार हल्के वाहनों की खरीद के लिए वीरवार को नई दिल्ली में लगभग 2,500 करोड़ रुपये का अनुबंध किया। इससे सेना की मारक क्षमता में इजाफा होगा।

दरअसल ‘नाग’ तीसरी पीढ़ी की ‘दागो और भूल जाओ’ टैंक रोधी मिसाइल है जिसे हेलीकॉप्टर, टैंक, बीएमपी या किसी भी आर्मर्ड व्हीकल पर तैनात किया जा सकता है। इसे भारतीय रक्षा अनुसंधान संगठन ने बनाया है। यह एक ट्रैक्ड बख्तरबंद लड़ाकू वाहन के साथ उपलब्ध होती है जिसमें कुल 12 मिसाइलें हैं। छह रेडी मोड में रहती हैं और छह स्टोरेज में होती हैं।

यह अनुबंध पैदल सेना की टैंक रोधी क्षमता के आधुनिकीकरण में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है जिसे 1,801.34 करोड़ रुपये की लागत से हासिल किया जाएगा। स्वदेशी रूप से डिजाइन, विकसित और निर्मित वाहन व हथियार प्रणाली संबंधी अनुबंध पर रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह की मौजूदगी में हस्ताक्षर किए गए। इस दौरान आर्मर्ड व्हीकल निगम लिमिटेड, फोर्स मोटर्स लिमिटेड और महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img