नई दिल्ली: स्वदेशी फास्ट पेट्रोल वेसल अमूल्य व अक्षय आईसीजी में शामिल

नई दिल्ली, 6 जनवरी : भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) के बेड़े में सोमवार को दो नए ‘फास्ट पेट्रोल वेसल अमूल्य और अक्षय’ शामिल हो गए। इनकी कमीशनिंग सचिव (रक्षा उत्पादन) संजीव कुमार की मौजूगी में गोवा स्थित अरब सागर के तट पर की गई।

इस अवसर पर संजीव कुमार ने कहा, ये दोनों एफपीवी आईसीजी के लिए गोवा शिपयार्ड लिमिटेड (जीएसएल) द्वारा स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित किए गए है। यह आठ एफपीवी के बेड़े के तीसरे और चौथे पोत हैं, जो रक्षा उत्पादन में भारत की आत्मनिर्भरता के दृष्टिकोण को साकार करने में शिपयार्ड की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करते हैं। वहीं, जीएसएल के सीएमडी बृजेश कुमार उपाध्याय ने कहा, शिपयार्ड के सकल राजस्व में 100% वृद्धि हुई है जो 2,000 करोड़ रुपये की सीमा को पार कर गई है। इस अवसर पर आईसीजी, जीएसएल के वरिष्ठ अधिकारी और रक्षा और समुद्री समुदायों के प्रमुख हितधारक उपस्थित थे। इसी श्रृंखला के पहले दो एफपीवी ‘अदम्य और अक्षर’ अक्टूबर 2024 में लॉन्च किए गए थे।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img