नई दिल्ली: शारीरिक -मानसिक स्वास्थ्य के लिए नियमित करें योग : आईसीजीवीडब्ल्यूए 

नई दिल्ली, 27 मई : भारतीय तटरक्षक वेटरन्स कल्याण संस्था (आईसीजीवीडब्ल्यूए) की 8वीं वार्षिक आम बैठक और परिवार मिलन समारोह उत्तर प्रदेश के नोएडा में सफलतापूर्वक संपन्न हो गए।

यह कार्यक्रम सेवानिवृत तटरक्षकों के आपसी सौहार्द और आत्मीयता को बढ़ावा देने के लिए आयोजित किया जाता है। जहां उन्हें सेवानिवृत्ति के बाद उत्पन्न होने वाली चुनौतियों का सामूहिक रूप से सामना करने, पुराने साथियों से मिलने-जुलने और तनाव मुक्ति का अवसर मिलता है। इस कार्यक्रम में चेन्नई से संस्था के अध्यक्ष एन. बर्थन, केरल से सचिव पी.के. बाबू, तमिलनाडु से कोषाध्यक्ष आर. राजगोपाल, हिमाचल प्रदेश से राष्ट्रीय समन्वयक के. सी. राजपूत, उत्तरी क्षेत्र के उपाध्यक्ष के. एल. सिजेरिया और क्षेत्रीय, राज्य एवं जिला प्रतिनिधियों के साथ लगभग 200 सेवानिवृत्त वेटरन्स व उनके पारिवारिक सदस्यों ने भाग लिया।

इस मौके पर आईसीजीवीडब्ल्यूए के अध्यक्ष ने सभी वेटरन्स एवं उनके परिवारजनों से नियमित योग, प्राणायाम एवं अन्य शारीरिक गतिविधियां करने का आह्वान किया ताकि शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बनाए रखा जा सके। सचिव ने बुजुर्गावस्था की चुनौतियों का सामना करने के लिए एकता एवं संपर्क में बने रहने पर बल दिया। राष्ट्रीय समन्वयक ने वीर नारियों, वरिष्ठ एवं अस्वस्थ वेटरन्स को कानूनी, आर्थिक एवं भावनात्मक सहायता प्रदान करने की आवश्यकता पर जोर दिया। कोषाध्यक्ष ने वर्ष 2024–25 की वित्तीय रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिसे आम सभा द्वारा सर्वसम्मति से अनुमोदित किया गया।

हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक तलाक की ओर बढ़ रहे हैं?रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पिछले 6 महीनों से शादी में तनाव है

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img