Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

नई दिल्ली: सेना को मिले 48 नए अधिकारी

नई दिल्ली: सेना को मिले 48 नए अधिकारी
नई दिल्ली: -आर्मी कैडेट कॉलेज एसीसी-125 कोर्स का दीक्षांत समारोह

नई दिल्ली, 6 जून: भारतीय सैन्य अकादमी के कमांडेंट और लेफ्टिनेंट जनरल नागेंद्र सिंह ने शुक्रवार को जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, नई दिल्ली से संबद्ध आर्मी कैडेट्स कॉलेज (एसीसी) विंग के 48 कैडेट्स को स्नातक की डिग्री प्रदान की। इनमें विज्ञान स्ट्रीम के अठारह और मानविकी स्ट्रीम के तीस कैडेट्स शामिल रहे।

इस संबंध में शुक्रवार को चेटवुड हॉल में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान नागेंद्र सिंह ने कहा कि चरित्र, आत्म-अनुशासन, साहस, प्रेरणा, सकारात्मक दृष्टिकोण और पेशेवर क्षमता एक सफल सेना अधिकारी के स्तंभ हैं। उन्होंने विंग कैडेट कैप्टन प्रवीण कुमार को चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ (सीओएएस) स्वर्ण पदक, प्लाटून कैडेट कैप्टन अमित कुंतल को सीओएएस रजत पदक और कंपनी कैडेट कैप्टन अमनदीप सिंह को सीओएएस कांस्य पदक प्रदान किया।

इस अवसर पर 125 कोर्स का कठोर शैक्षणिक और सैन्य प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने वाले कैडेट्स के साथ उनके माता-पिता, सम्मानित प्रशिक्षक और विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे। लेफ्टिनेंट जनरल नागेंद्र सिंह ने सेना कैडेट कॉलेज की चैंपियन कंपनी होने के लिए कारगिल कंपनी को कमांडेंट बैनर भी प्रदान किया। यह बैनर उस कंपनी को प्रदान किया जाता है, जो खेल, शारीरिक प्रशिक्षण, शिविर, वाद-विवाद, आंतरिक अर्थव्यवस्था, हथियार प्रशिक्षण, शैक्षणिक और सेवा प्रशिक्षण जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करती है।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें